फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police caught the gang that befriended homosexuals and robbed them

Gorakhpur News: समलैंगिकों से दोस्ती कर लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा

Sun, 10 Sep 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police caught the gang that befriended homosexuals and robbed them
समलैंगिक युवकों से लूट करने के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई।
गोरखपुर। समलैंगिक डेटिंग एप की मदद से युवकों से दोस्ती कर बाद में उनके साथ लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने खोराबार इलाके में दो वारदातें की हैं, जबकि एक घटना को देवरिया में अंजाम दिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए दो हजार रुपये, बाइक, घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




आरोपियों की पहचान देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम खास निवासी विवेक यादव और रितांशु यादव उर्फ जुगनू के रूप में हुई है। जबकि, फरार आरोपी इसी गांव का रहने वाला राहुल है। कार उसी की है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि खोराबार इलाके में एक युवक से मारपीट कर नकदी व बाइक की लूट हुई थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच में सामने आया कि तीन युवक सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम व मेल डेटिंग एप के माध्यम से समलैंगिक युवकों से दोस्ती करते थे। कई दिनों तक बातचीत होने के बाद फिर मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाकर वारदात करते थे। इनका रुपये लूटने का तरीका भी अलग है। ये पकड़ में आए युवक से रिश्तेदार या दोस्त की मदद से ऑनलाइन रुपये मंगाते थे, फिर उसी से एटीएम छीनकर पिनकोड पूछते और रुपये निकालकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि पहली घटना बदमाशों ने 23 अगस्त को की थी, लेकिन समलैंगिक होने की बात उजागर न होने पाए, इस वजह से पीड़ित ने शिकायत नहीं की। फिर दो दिन पहले युवक से लूट की वारदात हुई तो पुलिस को जानकारी हो गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने घटना करने की बात कबूली है। एप से दोस्ती और बुलाने का काम राहुल करता था। एसपी ने बताया कि उसके पकड़े जाने के बाद और वारदातें भी सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed