फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police caught bike riders running away after snatching mobile phones

Gorakhpur News: मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बाइक सवारों को पुलिस ने पकड़ा, केस दर्ज

Tue, 02 Jan 2024 01:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Jan 2024 01:12 PM IST
सार

चिलुआताल क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर टोला सप्तहिया से मजदूर का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। बदमाशों की पहचान बिहार के मधुबन निवासी अजय शाह व चिलुआताल के बरियारपुर निवासी सूरत यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Police caught bike riders running away after snatching mobile phones
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखपुर जिले में चिलुआताल क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर टोला सप्तहिया से मजदूर का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। बदमाशों की पहचान बिहार के मधुबन निवासी अजय शाह व चिलुआताल के बरियारपुर निवासी सूरत यादव के रूप में हुई है। आरोपियों पर लूट का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवीपुर गांव के टोला मैना भागल निवासी अनूप निषाद मजदूरी करता है। रविवार रात आठ बजे मजदूरी करने के बाद घर जा रहा था। महुआतर पहुंचा ही था कि सवारी न मिलने के कारण बाइक सवार से लिफ्ट मांगा। बाइक सवार बदमाशों ने अनूप को बाइक पर बैठा लिया। बदमाश उसे लेकर बैजनाथ की तरफ जाने लगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: थानों में दर्ज हुए केस तो कम हुई मुकदमों की अर्जी, 100 से अधिक गिरोहों को किया गया चिह्नित
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप के शोर मचाने पर उसे वहीं उतार दिए। अनूप पैदल जाने लगा। उसी समय उसके मोबाइल पर फोन आ गया। वह फोन पर बात कर रहा था कि बाइक सवार वापस आकर मोबाइल फोन छीन कर भागने लगे।

अनूप के शोर मचाने पर, उसी समय सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने उससे पूछताछ की और फिर लगभग तीन किलोमीटर पीछा कर बाइक सवारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed