{"_id":"63899967d824712b73747a2a","slug":"police-caugh-trobbers-by-bike-number-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक नंबर से पुलिस ने लुटेरों को दबोचा, 28 नवंबर को हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक नंबर से पुलिस ने लुटेरों को दबोचा, 28 नवंबर को हुई थी घटना
Fri, 02 Dec 2022 11:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:51 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय के मुताबिक, झंगहा इलाके के अमहिया निवासी राजेश्वर प्रसाद के साथ 28 नवंबर की रात में मोबाइल फोन लूट की घटना हुई थी। इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके में मोबाइल फोन लूट के बाद पीड़ित ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया। इसकी मदद से बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लूट के दो मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवान खुर्द निवासी राजू पटेल के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय के मुताबिक, झंगहा इलाके के अमहिया निवासी राजेश्वर प्रसाद के साथ 28 नवंबर की रात में मोबाइल फोन लूट की घटना हुई थी।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया था। 29 नवंबर को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और फिर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक आरोपी राजू पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी राजू ने बताया कि वह अपने गांव के ही साथी धनंजय पटेल उर्फ पहेटू के साथ मिलकर मोबाइल फोन की लूट करता है। लूट के मोबाइल फोन को बेचकर शौक पूरे करता है। पुलिस अब उसके साथी धनंजय की तलाश कर रही है।