{"_id":"658494bee053443e5609a574","slug":"police-bid-to-stop-the-game-of-hide-and-seekbusinessmen-agreed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-407258-2023-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: अतिक्रमण पर पुलिस बोली-बंद करें लुका-छिपी का खेल...व्यापारियों ने भरी हामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: अतिक्रमण पर पुलिस बोली-बंद करें लुका-छिपी का खेल...व्यापारियों ने भरी हामी
Fri, 22 Dec 2023 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:22 AM IST
सार
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद की अगुवाई में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए कैंट चौराहा से बेतियाहाता हनुमान मंदिर तिराहा, शास्त्री चौक से गोलघर काली मंदिर तक कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात में बाधक बने 1063 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
गणेश चौराहे से विजय चौक तक नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर पुलिस बृहस्पतिवार को पैदल गश्त करके शहर के प्रमुख बाजारों में हटाए गए अतिक्रमण की स्थिति देखने निकली तो फुटपाथ पर कई दुकानें दोबारा लगी मिलीं। पुलिस को देखते ही दुकानदारों ने फुटपाथ खाली करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस रुक गई और व्यापारियों को एकत्र किया।
विज्ञापन
उनसे कहा-लुका-छिपी का खेल बंद करें। फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करना है, यह बात साफ है तो फिर रोजाना ऐसा क्यों कर रहे हैं। हमें सख्ती के लिए मजबूर क्यों कर रहे हैं। यह सुनने के बाद व्यापारियों ने भी हामी भरी। बोले-अब सहयोग करेंगे, फुटपाथ को खाली रखेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के क्रम में पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार की रात में रेलवे स्टेशन से काली मंदिर, गोलघर, कचहरी, शास्त्री चौक, बेतियाहाता, कैंट होते हुए यूनिवर्सिटी चौराहे तक पुलिस ने पैदल गश्त करके अतिक्रमण का हाल जाना।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोल्फर दीक्षा का पिता से वादा, अर्जुन अवार्ड की ऊर्जा से जीतेगी ओलंपिक पदक
गोलघर में बड़े दुकानदार तो अंदर थे, लेकिन छोटे कई दुकानदार फुटपाथ पर फिर से कब्जा जमाने लगे थे। एएसपी मानुष पारिक ने प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा की मौजूदगी में दुकानदारों से बातचीत की और फिर उन्हें समझाया। फुटपाथ को फिर से खाली कराया गया। हालांकि, गश्त के दौरान कहीं पर भी ठेले वाले कब्जा किए नहीं मिले।
कार्मल के सामने कट छोटा किया, सिग्नल पोल हटाना शुरू
जाम से निपटने के लिए किए गए फैसलों के क्रम में बृहस्पतिवार को कार्मल रोड पर दो कट को छोटा किया गया तो एक कट को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा पुराने सिग्नल पोल को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बेतियाहाता के पास से सिग्नल पोल को हटाया गया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: डंपर को ओवरटेक करने में पलट गई स्कूल की बस, एक छात्र की मौत
यातायात पुलिस की ओर से गणेश चौक, कचहरी चौक, आंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, विश्वविद्यालय चौक, छात्रसंघ चौक, मोहद्दीपुर चौक और नौसड़ चौक पर बेकार पड़े पुराने सिग्नल को हटाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा गया है।
यातयात में बाधक बने 1063 वाहनों का चालान
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद की अगुवाई में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए कैंट चौराहा से बेतियाहाता हनुमान मंदिर तिराहा, शास्त्री चौक से गोलघर काली मंदिर तक कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात में बाधक बने 1063 वाहनों का चालान किया गया। एसपी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।