{"_id":"65060d68e93eea89c505f4ba","slug":"police-arrested-mafia-rakesh-yadavs-henchman-dinesh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-307738-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माफिया राकेश यादव के गुर्गे दिनेश को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माफिया राकेश यादव के गुर्गे दिनेश को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
माफिया राकेश यादव का साथी दिनेश यादव
डीएम की अनुमति के बाद शुक्रवार को दर्ज किया गया था गैंगस्टर का केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। जिले के अपराधियों की टॉप टेन सूची में शामिल माफिया राकेश यादव के गिरोह के गुर्गे दिनेश यादव को शुक्रवार की रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर के केस में दिनेश यादव भी आरोपी है। वह फरार चल रहा था। पुलिस गिरोह के एक अन्य फरार गुर्गे की तलाश में लगी है। दिनेश पिपराइच के जंगल छत्रधारी टोला शाहगंज का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, दिनेश माफिया राकेश गिरोह का सक्रिय गुर्गा है। उस पर गुलरिहा थाने में बलवा, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे कई संगीन धाराओं में सात केस दर्ज हैं। शुक्रवार को माफिया राकेश यादव और उसके गिरोह के चार गुर्गों बेचू यादव, आकाश कन्नौजिया उर्फ मंटू, धनेश यादव और दिनेश यादव पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें गैंगस्टर का आरोपी दिनेश यादव जमानत पर बाहर था।
पुलिस ने दिनेश यादव को शुक्रवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी पर गैंगस्टर का केस दर्ज है। पुलिस गिरोह से जुड़े गुर्गो के अवैध कमाई से अर्जित की गईंं संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। प्रशासन की अनुमति के बाद उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।