फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrested five accused for violating lockdown in gorakhpur

Gorakhpur Lockdown: बेवजह सड़क पर निकले तो जाएंगे जेल, उल्लंघन करने पर पांच गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2020 01:12 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Mar 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
police arrested five accused for violating lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में सुबह जरूरी सामान की छूट के बीच ही पान, गुटखा बेच रहे और घूम रहे पांच लोगों को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ पुलिस लॉकडाउन उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस और सख्त हो गई है। अब पुलिस सिर्फ केस ही नहीं दर्ज करेगी बल्कि तत्काल गिरफ्तारी भी करेगी।

विज्ञापन

 
पकड़े गए आरोपितों की पहचान जाफरा बाजार निवासी रतन यादव, शिवा जी गुप्ता, देवेंद्र कुमार सैनी, श्याम चौरसिया और अशफाक के रूप में हुई है। एसओ तिवारी सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक, लॉकडाउन के बीच जरूरी सामान के लिए सुबह 9.30 बजे तक छूट दी जा रही है। इसके बाद भी जो लोग बेवजह सड़क पर आ रहे हैं। ऐसे में इन मनमानी लोगों की गिरफ्तारी की शुरुआत तिवारीपुर पुलिस ने कर दी है।
विज्ञापन


तीन लोगों को पुलिस ने जाफरा बाजार में पान, गुटखा बेचते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां दुकान खुली होने की वजह से लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। और सोशल डिस्टेंश मेंटेन नहीं हो पा रहा था। उधर, सूरजकुंड चौराहे से एक को और मंडी में बेवजह घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed