फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested eight people after two group fight in kushinagar

कुशीनगर: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, आठ गिरफ्तार

Sat, 02 May 2020 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, समउर बाजार (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, समउर बाजार (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 May 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Police arrested eight people after two group fight in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के मगुरीपट्टी गांव में दो युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। इस विवाद में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें आठ नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


ये है मामला
एक सप्ताह पूर्व गांव की ही एक लड़की से दूसरे पक्ष के एक लड़के ने छेड़खानी की थी। मामला समउर पुलिस चौकी तक पहुंचा तो पुलिस ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेज दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम एक युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने अपशब्द कहा और मारने को दौड़ा लिया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और ईट-पत्थर चलाने लगे। इसमें संतोष गिरी, पवन गिरी, छोटू गिरी तथा दूसरे पक्ष से सुहाना खातून, नेसार और नसीम घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पटहेरवा एसओ संजय सिंह ने बताया कि आठ लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा की धारा में केस दर्ज किया गया है। गांव में अब शांति है लेकिन निगरानी के लिए मौके पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed