महराजगंज में पकड़े गए बाइक चोर: मोटरसाइकिल चुराकर नेपाल में बेचता था गिरोह, ऐसे हो गया भंडाफोड़
अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, सर्विस सेंटर में छिपाते थे गाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज पुलिस की आंखों में धूल झोंकर शहर समेत जिले के अन्य स्थानों पर बाइक चोरी करने वाले आखिरकार पकड़ में आ गए। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग के तीन आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार हुए। उनके कब्जे से चोरी की 17 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस टीम बाइक चुराने वाले गिरोह के सदस्यों पर नजर रखना शुरू किया। साथ ही प्रत्येक दिन जांच अभियान तेजी से किया जाने लगा। इसी क्रम में पुलिस टीम मंगलवार को जांच के दौरान चिउरहा नहर पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल देखी। उसको रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक गाड़ी को मोड़कर भागना चाहा, लेकिन वहां मौजूद पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया।
पकड़े जाने के बाद आरोपी से नाम, पता, भागने का कारण व गाड़ी का कागज मांगा गया तो वह नहीं दे सका। बता दें कि उस समय अशरफ बाइक चला रहा था और शोएब बाइक पर बैठा था। पूछा गया तो बताया कि यह गाड़ी पुरंदरपुर मोहनापुर से चुराई गई।
कड़ाई से पूछताछ करने पर शोएब ने बताया कि हम लोग का एक गिरोह है जिसमें नजरे आलम रेकी करता है। गाड़ियों को अपने ऑटो सर्विस सेंटर में छिपाता है। जहां पर हम लोग गाड़ियों की पहचान छिपाने के लिए गाड़ियों का नंबर बदल देते हैं और ग्राहक खोज कर बेच देते हैं, जो रुपये मिलते, उसे आपस में बांट लेते हैं।
दोनों ने बताया कि हम लोगों ने पहले भी महराजगंज से कुछ गाड़ियों को चुराकर नेपाल में बेचा है। शोएब की निशानदेही पर टीम ऑटो सर्विस सेंटर गोपलापुर थाना फरेंदा पहुंची। जहां पर नजरे आलम मिला तथा सर्विस सेंटर चेक किया गया तो वहां पर चोरी की 16 मोटरसाइकिल बरामद हुई।
एसपी ने बताया कि आरोपी अशरफ खाना उर्फ निरहुआ निवासी झुनुआ थाना फरेंदा, शोएब खान निवासी अखरा थाना लोटन सिद्दार्थनगर, वर्तमान पता झुनुआ थाना फरेंदा एवं नजरे आलम निवासी सेखुई थाना फरेंदा को जेल भेज दिया गया।