{"_id":"64ef0976e516a4e8c80dfb5b","slug":"pod-hotel-will-be-built-on-lines-of-mumbai-railway-station-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Good News: मुंबई की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर बनेगा पॉड होटल, यात्रियों को मिलेगी ठहरने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: मुंबई की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर बनेगा पॉड होटल, यात्रियों को मिलेगी ठहरने की सुविधा
Wed, 30 Aug 2023 02:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:48 PM IST
सार
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर पॉड होटल बनाने के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया गया है। वहां स्थित भवन को पॉड होटल के अनुरूप बदला जाएगा। इसके नवीनीकरण, संचालन एवं मेंटेनेंस की संपूर्ण ज़िम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुंबई की तर्ज पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर पॉड होटल (छोटे-छोटे केबिन) बनाया जाएगा। यहां पहले से बने एक प्लॉजा के कमरों को ही एक बेड वाले केबिन में परिवर्तित किया जाएगा। यात्रियों को घंटे के हिसाब से इसे आवंटित किया जाएगा। इसी साल यह सुविधा शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सफर के दौरान अक्सर बड़े शहरो में रेलवे स्टेशन पर रात गुजारने की समस्या होती है। रात भर रुकने या आराम करने लिए लोगों को अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं। स्टेशन से दूरी पर होटल होने के चलते आवागमन की दिक्कत रहती है। रात में ट्रेन छूटने का भी भय रहता है।
विज्ञापन
इन समस्याओं से उबरने के लिए मुंबई की तर्ज पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी पॉड होटल बनवाने का निर्णय लिया गया है। इस होटल के कमरे एक बेड के साइज वाले होते हैं। कम किराया और घंटे के हिसाब से आवंटन के चलते रेल यात्रियों को कम खर्च में सहजता से उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: लिंक एक्सप्रेसवे का 80 प्रतिशत काम पूरा, दिसंबर तक भरिए फर्राटा; सफर होगा आसान
Trending Videos
प्लेटफार्म नंबर 8 और 9 के यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा
प्लेटफार्म नंबर 9 पर बनने वाले इस पॉड होटल का सबसे अधिक फायदा बिहार से दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी। गोरखधाम समेत कई ट्रेन इस प्लेटफार्म पर रुकती हैं। प्लेटफार्म नंबर 1 से 9 तक जाने में दिक्कत होती है। यहां सुविधा होने पर प्लेटफार्म नंबर 9 के अलावा 7 और 8 से चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए भी नजदीक में बेहतर विकल्प मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी: हाईकोर्ट ने दी छात्रों को राहत, परीक्षा कराने का आदेश
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर पॉड होटल बनाने के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया गया है। वहां स्थित भवन को पॉड होटल के अनुरूप बदला जाएगा। इसके नवीनीकरण, संचालन एवं मेंटेनेंस की संपूर्ण ज़िम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। रेलवे को 38 लाख रुपये वार्षिक लाइसेंस फीस मिलेगा। इसके चालू होने से रेल यात्रियों को ठहरने की उत्कृष्ट सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी: हाईकोर्ट ने दी छात्रों को राहत, परीक्षा कराने का आदेश
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर पॉड होटल बनाने के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया गया है। वहां स्थित भवन को पॉड होटल के अनुरूप बदला जाएगा। इसके नवीनीकरण, संचालन एवं मेंटेनेंस की संपूर्ण ज़िम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। रेलवे को 38 लाख रुपये वार्षिक लाइसेंस फीस मिलेगा। इसके चालू होने से रेल यात्रियों को ठहरने की उत्कृष्ट सुविधा मिलेगी।