फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PNB bank changed rules to withdraw money without OTP from ATM due to amount fraud

रात आठ बजे के बाद एटीमएम से बिना ओटीपी नहीं निकलेगी रकम, जानिए किस वजह से बदला ये नियम

Tue, 01 Dec 2020 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Dec 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
PNB bank changed rules to withdraw money without OTP from ATM due to amount fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

पीएनबी के खाताधारक रात आठ से सुबह आठ बजे तक एटीएम से बिना ओटीपी दस हजार से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। यह नियम आज यानी कि एक दिसंबर से लागू हो गया है।

विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने और एटीएम से रुपये निकालने में धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। एक दिसंबर से रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक पीएनबी 2.0 एटीएम से एक बार में 10 हजार रुपये से ज्यादा नकद की निकासी ओटीपी पर आधारित होगी।
विज्ञापन


इसलिए यदि किसी ग्राहक को रात में एटीएम से पैसे निकालने हैं तो उसे साथ में अपना मोबाइल फोन लेकर जाना होगा। जितनी बार रकम निकाली जाएगी उतनी बार ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी बैंक में पंजीकृत नंबर पर ही भेजा जाएगा। नई प्रणाली से राशि निकालने की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है पीएनबी 2.0
पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स समायोजित हो चुके हैं। इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है, उसे पीएनबी 2.0 नाम दिया गया है। ओटीपी बेस्ड कैश विड्रॉल पीएनबी 2.0 एटीएम में ही लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed