{"_id":"646e4ec084dcc7ac2905ecf4","slug":"pm-will-have-darshan-in-gita-press-but-doubt-on-address-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-180565-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सवाल सुरक्षा का... मोदी जी ग्रीता प्रेस में घूमें मगर संबोधन कहीं और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सवाल सुरक्षा का... मोदी जी ग्रीता प्रेस में घूमें मगर संबोधन कहीं और
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जून को प्रधानमंत्री के आने की संभावना, सुरक्षा मानकों को परख रही पुलिस
जगह कम होने और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए संबोधन में पेंच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार जून के संभावित गोरखपुर दौरे के दौरान गीता प्रेस में उनके संबोधन पर संशय है। प्रधानमंत्री, गीता प्रेस दर्शन को तो जाएंगे, लेकिन हॉल की जगह छोटी होने की वजह से पुलिस संबोधन को लेकर हिचक रही है। जाहिर है, प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री व अन्य वीआईपी भी होंगे। वहां पर भीड़ ज्यादा भी हो सकती है, जिसे देखते हुए पुलिस सुरक्षा मानकों के हिसाब से संबोधन न कराने का अनुरोध कराने की तैयारी में जुटी है।
पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी प्रधानमंत्री का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, प्रोटोकॉल आने के बाद सुरक्षा मानकों की जांच कर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गीता प्रेस के 100 वर्ष पूरा होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इसी के समापन पर प्रधानमंत्री के आने की संभावना है। इसके लिए गीता प्रेस प्रबंधन की ओर से 30 मई को आमंत्रित किया गया था। लेकिन, प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर अभी सहमति पीएमओ दफ्तर की ओर से नहीं आया है। लेकिन, संभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गीता प्रेस में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची थी। अब प्रधानमंत्री के चार जून को आने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व में सुरक्षा जांचने के दौरान यह बात सामने आई थी कि वहां पर हॉल में जगह कम है, ऐसे में प्रधानमंत्री का संबोधन करना उचित और सुरक्षित नहीं होगा। जगह की कमी की वजह से भीड़ होने पर सुरक्षा में आने वाली मुश्किलों पर अफसर आपस में मंथन कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस प्रधानमंत्री के संबोधन कार्यक्रम को न करने का अनुरोध कर सकती है। लेकिन, इस पर आखिरी फैसला होना अभी बाकी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हॉल छोटा है, इस वजह से संबोधन को लेकर सुरक्षा जांची जाएगी।