{"_id":"65e8014c72c9aec9c409b4ac","slug":"pm-modi-will-stay-at-gorakhpur-airport-for-ten-minutes-then-go-to-kushinagar-2024-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम का दौरा- गोरखपुर एयरपोर्ट का दौरा टला, अब सीधे कुशीनगर जाएंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का दौरा- गोरखपुर एयरपोर्ट का दौरा टला, अब सीधे कुशीनगर जाएंगे पीएम मोदी
Wed, 06 Mar 2024 12:10 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:10 PM IST
सार
पीएम मोदी बुधवार को बिहार जाएंगे। इसके पहले गोरखपुर एयरपोर्ट पर तकरीबन दस मिनट पर रुकने की तैयारी थी। लेकिन, अब सीधे कुशीनगर जाएंगे। कुशीनगर एयरपोर्ट पर 20 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान चुनाव के मद्देनगर सियासी नब्ज भी टटोलेंगे पीएम मोदी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : bjp
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बेतिया, बिहार जाने के लिए कुशीनगर एयरपोर्ट पर आएंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। वापसी में प्रधानमंत्री गोरखपुर एयरपोर्ट पर आएंगे, जहां जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। कुशीनगर और गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को दोपहर 2:40 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 20 मिनट तक रुकेंगे, इस दौरान कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद हेलीकाॅप्टर से बेतिया, बिहार रवाना हो जाएंगे। वापसी में प्रधानमंत्री शाम 5:45 बजे हेलीकाॅप्टर से गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे और यहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए 40 लोगों के नामों की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई है। बृहस्पतिवार को सूची फाइनल होकर आएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलने के लिए सभी लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन
एम्स समेत चार सेफ हाऊस बनेंगे, एक मोबाइल टीम भी रहेगी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर पांच मिनट रुकेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 30 से अधिक डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अलावा चार सेफ हाउस और एक मोबाइल टीम भी रहेगी। ये सेफ हाऊस एयरपोर्ट, एम्स, बीआरडी मेडिकल काॅलेज और एयरफोर्स हॉस्पिटल में बनाए गए हैं। एक टीम एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस के साथ तैयार रहेगी।