{"_id":"61a090ea07662310d712e497","slug":"pm-modi-will-inaugurate-fertilizer-factory-and-aiims-on-december-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Visi in Gorakhpurt: पीएम मोदी सात दिसंबर को करेंगे खाद कारखाना व एम्स का लोकार्पण, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Visi in Gorakhpurt: पीएम मोदी सात दिसंबर को करेंगे खाद कारखाना व एम्स का लोकार्पण, तैयारियां तेज
Fri, 26 Nov 2021 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:18 PM IST
सार
पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले एम्स में निर्माण कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं 30 नवंबर को खाद कारखाने का प्लांट चलाकर ट्रायल होगा और 500 एमटी यूरिया का उत्पादन होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिन्दुस्तान यूरिया रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा निर्मित खाद कारखाना के नीम कोटेड यूरिया प्लांट, एम्स व आरएमआरसी की नौ लैब का लोकार्पण 7 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होगा। लोकार्पण से पहले केंद्र सरकार में सचिव उवर्रक राजेश कुमार चतुर्वेदी ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, 30 नवंबर को प्लांट को चलाकर ट्रायल भी होगा। इस दौरान 500 मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद खाद कारखाने में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्र सरकार में सचिव उवर्रक राजेश कुमार चतुर्वेदी ने गुरुवार को प्लांट में जाकर तैयारियों की पड़ताल की। इस दौरान जो भी खामियां मिली उन्हें 30 तक दूर करने का निर्देश दिया। एचयूआरएल के प्लांट में 30 नवंबर को फाइनल ट्रायल होगा। इस दौरान करीब 500 मिट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन होगा। वहीं लोक निर्माण विभाग खाद कारखाने तक पहुंचने वाली सड़क को चमकने में जुट गया है।
बीते दिनों डीएम विजय किरन आनंद ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर खाद कारखाना परिसर में बैठक की थी। उन्होंने एडीएम सिटी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई को भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिल गई है। लोकार्पण के साथ ही प्रधानमंत्री की जनसभा भी होगी।
विज्ञापन
12 जगह पर होगी पार्किंग
प्रशासन 12 जगह पार्किंग बनाने की तैयारी कर रहा है। एसएसबी कैंप के पास हैलिपेड बनाने की तैयारी हो रही है। पार्किंग के लिए सफाई व अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी अफसरों को सौंप दी गई है। बता दें कि खाद कारखाना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जुलाई 2016 को किया था। खाद कारखाना के निर्माण पर आठ हजार और एम्स के निर्माण पर 14 सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। एचयूआरएल के सीनियर प्रबंधक सुबोध दीक्षित का कहना है कि पीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद सभी औपचारिकता पूरी की जा रही हैं। प्लांट लोकार्पण को लेकर तैयार है। प्रधानमंत्री के हाथों खाद कारखाना का उद्घाटन होने के बाद कुछ ही देर नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन होगा। मशीनों की जांच के बाद करीब एक महीने बाद फिर उत्पादन शुरू होगा।