फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi interacts with farmer Ramgulab on cultivation of orange sweet potato at maharajganj

पीएम मोदी ने इस किसान से किया संवाद, पूछे- 'कैसे करते हैं नारंगी शकरकंद की खेती'

Fri, 25 Dec 2020 02:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Dec 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi interacts with farmer Ramgulab on cultivation of orange sweet potato at maharajganj
पीएम मोदी से संवाद करते किसान रामगुलाब। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले के वनटांगिया गांव बरगदवा राजा के रहने वाले किसान रामगुलाब से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। वनग्राम बरगदवा राजा के रहने वाले किसान रामगुलाब से प्रधानमंत्री ने पूछा कि आप क्या करते हैं तो उन्होंने बताया कि पहले धान-गेंहूं व सब्जी की खेती करते थे, अब नारंगी शकरकंद की खेती कर रहे हैं। इसमें अच्छी आय हैं। उनके परिवार में कुल 10 सदस्य हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपने खेती के लिए कैसे व्यवस्था बनाई, तो रामगुलाब ने कहा कि प्रायोगिक तौर पर कम पूजी लगाकर शकरकंद की खेती  शुरू कराई, बाहरी कंपनी ने अनुबंध किया तो उत्साह बढ़ा, इसमें बेहतर आय की उम्मीद के साथ काम किया गया है। भविष्य में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है, किसानों की सुविधा व विकास को लेकर कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान सांसद पंकज चौधरी, डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, सीडीओ पवन अग्रवाल, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फरवरी तक 10 टन होगा उत्पादन

महराजगंज के विभिन्न स्थलों पर सहयोगी किसानों के माध्यम से नारंगी शकरकंद की खेती को बढ़ावा देने में जुटे हैं। रामगुलाब महराजगंज सब्जी उत्पादन संघ की देखरेख करते हैं तथा नारंगी शकरकंद के उत्पादन को लेकर उनका अहमदाबाद की कंपनी ट्यूबर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ दिसंबर माह में अनुबंध भी हुआ है।

अनुबंध के मुताबिक संघ को प्रति वर्ष 400 टन नारंगी शकरकंद का उत्पादन कर कंपनी को उपलब्ध कराना है। संघ द्वारा 10 टन का उत्पादन फरवरी में किया जाएगा। जुलाई में 200 टन व जनवरी 2022 में 200 टन का आवंटन होगा।

तीन एकड़ में कर रहे नारंगी शकरकंद की खेती
रामगुलाब द्वारा बताया गया कि प्रारंभिक दौर में कानपुर दर्रा, बेलासपुर व गौहरपुर में तीन एकड़ में नारंगी शकरकंद की खेती कराई जा रही है। प्रति एकड़ 70 से 80 क्विंटल का उत्पादन होने का भी अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed