फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi gave green signal to electric buses will reach Gorakhpur soon

खुशखबर: इलेक्ट्रिक बसों को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जल्द पहुंचेंगी गोरखपुर

Wed, 06 Oct 2021 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Oct 2021 10:37 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी के लिए 75 बसों को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
PM Modi gave green signal to electric buses will reach Gorakhpur soon
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर समेत प्रदेश के सात नगर निगमों में चलने वाली 75 इलेक्ट्रिक बसों को मंगलवार को लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जल्द ही बसें गोरखपुर पहुंचेंगी। इसके बाद इनका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जानी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी के लिए 75 बसों को हरी झंडी दिखाई। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि उम्मीद है बसें जल्द ही गोरखपुर आ जाएंगी। प्रथम चरण में गोरखपुर के लिए तय 25 में से 20 बसें आएंगी। महेसरा में बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन का कार्य काफी हद तक पूरा हो गया है। जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि शहर में बसें कब से चलेंगी इस बारे में फिलहाल कोई तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन


रूट नंबर एक
मोहरीपुर से एयरपोर्ट : महेसरा-बरगदवा तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट, गोरखनाथ हॉस्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाईओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-मोहद्दीपुर चौराहा-कूड़ाघाट-एम्स-नंदानगर-एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट नंबर दो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय : झुंगिया बाजार-झुंगिया गेट-मेडिकल कॉलेज-मुगलहा-खजांची चौराहा-राप्तीनगर चौराहा-एचएन सिंह चौराहा-असुरन चौराहा-काली मंदिर-कचहरी चौराहा-शास्त्री चौक-कमिश्नर कार्यालय-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-मोहद्दीपुर-कूड़ाघाट-मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज-रानीडीहा तिराहा


रूट नंबर तीन
महेसरा से नौसढ़ : महेसरा-बरगदवा तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट रोड-गोरखनाथ हास्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाईओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-दाउदपुर-रुस्तमपुर-महेवा मंडी-ट्रांसपोर्टनगर-नौसढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed