{"_id":"65840c3a0a838e72410d9306","slug":"plot-allotment-link-expressway-new-industrial-area-of-dhuriapar-industrial-area-of-dhuriapar-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहल: निवेशकों को उद्योग लगाने के फायदे समझाएंगे अफसर, वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: निवेशकों को उद्योग लगाने के फायदे समझाएंगे अफसर, वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे बात
Thu, 21 Dec 2023 03:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Dec 2023 03:28 PM IST
सार
लुलु माॅल के संचालकों ने गोरखपुर में मिनी मॉल खोलने का निर्णय लिया है। गीडा प्रशासन की कोशिश है कि कालेसर जीरो प्वाइंटर पर विकसित होने वाले कामर्शियल एरिया में इसे जगह दी जाए। इसका फायदा यह होगा कि इसके बाद अन्य कंपनियां भी यहां अपना शोरूम खोलने को लेकर उत्सुक होंगी।
विज्ञापन
गीडा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीडा और आसपास विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रशासनिक अफसर अब उद्यमियों को निवेश के फायदे भी बताएंगे। उन्हें प्लॉट की लोकेशन और आवंटन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। गीडा प्रशासन बृहस्पतिवार को करीब 20 उद्यमियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करेगा, जिसमें गोरखपुर में निवेश के फायदे और जमीन की उपलब्धता के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
गीडा प्रशासन ने कालेसर जीरो प्वाइंट पर व्यावसायिक क्षेत्र विकसित करने की घोषणा की है। 80 एकड़ के इस इलाके को पीपीपी मोड पर विकसित कराया जाना है। इसके अलावा लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारा और धुरियापार में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इन नए इलाकों में अभी उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुसार पर्याप्त जमीन आवंटित की जा सकती है।
विज्ञापन
बीते 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस पर हुई उद्यमियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने भी इन इलाकों में निवेश का आह्वान किया था। इसके बाद से अदाणी समूह के अलावा लुलु इंटरनेशनल, आरएफसीएल, बीकानेर नमकीन समेत 10 से अधिक कंपनियों से निवेश को लेकर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
इनमें से कई कंपनियां गोरखपुर में निवेश को लेकर उत्सुक भी हैं। बृहस्पतिवार को करीब 20 उद्यमियों के साथ गीडा प्रशासन ऑनलाइन मीटिंग करेगा, जिसमें गोरखपुर में निवेश के फायदे और जमीन की उपलब्धता के बारे में बताया जाएगा।
25 दिसंबर के बाद जमीन देखने आएंगे कई ग्रुपों के प्रतिनिधि
लुलु माॅल के संचालकों ने गोरखपुर में मिनी मॉल खोलने का निर्णय लिया है। गीडा प्रशासन की कोशिश है कि कालेसर जीरो प्वाइंटर पर विकसित होने वाले कामर्शियल एरिया में इसे जगह दी जाए। इसका फायदा यह होगा कि इसके बाद अन्य कंपनियां भी यहां अपना शोरूम खोलने को लेकर उत्सुक होंगी। गीडा प्रशासन सीधे उन कंपनियों को ही जमीन आवंटित कर देगा। इसके अलावा धुरियापार में उद्योग लगाने को इच्छुक सीमेंट कंपनियों के प्रतिनिधि भी जमीन देखने आने वाले हैं। उम्मीद है कि 25 दिसंबर के बाद कई कंपनियों के प्रतिनिधि गोरखपुर आएंगे।