फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Please look gracefully even in Khowa Mandi street

Gorakhpur: साहब! खोवा मंडी को न बनने दें पार्किंग वाली गली, अब नजरें इनायत करें हुजूर

Mon, 10 Apr 2023 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Apr 2023 02:26 PM IST
सार

स्थानीय निवासी एडवोकेट कृष्ण बिहारी दुबे ने कहा कि नगर निगम और यातायात पुलिस की यह जिम्मेदारी है कि सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराएं। सड़क पर बाइकें खड़ी होती हैं और गुमटियां भी रख दी गई हैं। बहुत दिक्कत होती है।

विज्ञापन
Please look gracefully even in Khowa Mandi street
गोलघर खोवा मंडी गली में सड़क खड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के गोलघर खोवा मंडी गली में जिस जगह यातायात पुलिस ने नो पार्किंग का बोर्ड लगा रखा है, सबसे ज्यादा बाइकें वहीं खड़ी की जाती हैं। सड़क पर बाइक खड़ी करने वालों को न तो कोई टोकता है और न ही रोका जाता है। जबकि, इस गली से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही जटेपुर पुलिस चौकी है।

विज्ञापन


वहीं, इस समय शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान भी चल रहा है। जाम में फंसने वाले राहगीर सिर्फ परेशान होकर यही कहते हैं, जरा इधर भी नजरें इनायत करें हुजूर।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मेयर के टिकट के लिए भाजपा में घमासान, बढ़ती जा रही दावेदारों की फेहरिस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गली में जिनके घर हैं, वे दिन में अपनी चार पहिया गाड़ी निकालने से कतराते हैं। उनका कहना है कि अगर दिन में कभी जाना होता है तो तनाव बढ़ जाता है कि कहीं जाम में न फंस जाएं। अतिक्रमण से सड़क सिर्फ आठ से दस फीट ही बचती है। गली में बाइकें इतनी ज्यादा आती-जाती हैं कि जाम लगना स्वभाविक है।



 

दिन में कार निकालता ही नहीं

स्थानीय निवासी एडवोकेट कृष्ण बिहारी दुबे ने कहा कि नगर निगम और यातायात पुलिस की यह जिम्मेदारी है कि सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराएं। सड़क पर बाइकें खड़ी होती हैं और गुमटियां भी रख दी गई हैं। बहुत दिक्कत होती है। बस इतना जान लीजिए कि मैं तो दिन में कार निकालता ही नहीं हूं। रिश्तेदारों को भी आने में बहुत परेशानी उठानी पड़ती है।

दुकानदार महेश बजाज ने कहा कि बलदेवा प्लाजा में खरीदारी करने वाले ज्यादातर लोग अपनी बाइक गली में सड़क पर आड़े-तिरछे खड़ी कर देते हैं। अगर मना करिए तो झगड़ा करने लगते हैं। इससे जाम तो लगता ही है, दुकान पर आने से भी ग्राहक कतराते हैं।

एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। जल्द ही खोवा मंडी वाली पूरी गली में अभियान चलेगा। सड़क पर रखीं गुमटियां हटाई जाएंगी और बाइक को खड़ा नहीं करने देंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed