फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Playgrounds will be built in 100 panchayats of Gorakhpur for motivating of employment and sports

खुशखबर: गोरखपुर के 100 पंचायतों में बनाए जाएंगे खेल के मैदान, प्रेरित होंगे युवा, मिलेगा रोजगार

Fri, 17 Sep 2021 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Sep 2021 03:45 PM IST
सार

मनरेगा के तहत किए जाएंगे विकसित, 1.42 लाख मानव दिवस सृजित होने की उम्मीद। 30 अक्तूबर तक तैयार करने होंगे मैदान, हर ब्लॉक की पांच-पांच ग्राम पंचायतों का होगा चयन।

विज्ञापन
Playgrounds will be built in 100 panchayats of Gorakhpur for motivating of employment and sports
खेल मैदान।(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से जिले की 100 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। हर ब्लॉक में पांच-पांच ग्राम पंचायतों का चयन कर वहां खेल मैदान तैयार किया जाएगा। 30 अक्तूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। डीएम विजय किरन आनंद का कहना है कि खेल मैदान को विकसित करने से एक लाख 42 हजार मानव दिवसों का सृजन होगा।
विज्ञापन


ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान विकसित करने के लिए सभी ब्लॉकों में लक्ष्य तय किया गया है। डीएम ने बताया कि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ब्लॉक में तैनात अवर अभियंता या तकनीकी सहायक से प्रस्ताव तैयार कराकर ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना में शामिल करते हुए 23 सितंबर तक उपायुक्त श्रम रोजगार को सूचना उपलब्ध करानी होगी । साथ ही इसका क्रियान्वयन भी कराना होगा।
विज्ञापन

 
कराया जाएगा प्रशिक्षण, उपायुक्त श्रम रोजगार योजना के नोडल होंगे
खेल मैदान विकास परियोजना के तहत सभी बीडीओ, अवर अभियंता, तकनीकी सहायक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी कराया जाएगा। जिला स्तर पर इस योजना के लिए उपायुक्त श्रम रोजगार नोडल अधिकारी होंगे। खेल मैदान का काम शुरू होने, काम होते हुए तथा कार्य समाप्त होने के बाद फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को मिलेगी काम में प्राथमिकता

खेल मैदान तैयार करने में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं को कार्यस्थल पर लाने के लिए बीडीओ को जिम्मेदारी दी जाएगी। रोजगार सेवक यह सुनिश्चित करेगा कि अधिक से अधिक महिलाएं खेल मैदान विकसित किए जाने वाले अभियान में कार्य करें। यदि महिलाओं के जॉब कार्ड जारी नहीं किए गए हैं और उनका बैंक में खाता नहीं खुला है तो जॉब कार्ड जारी कर खाता खुलवाया जाएगा।
 
दिसंबर में होगा खेल महोत्सव का आयोजन
डीएम ने बताया कि खेल मैदान में रनिंग ट्रैक, वॉलीबाल कोर्ट, कुश्ती, कबड्डी एवं अन्य स्थानीय खेलों की व्यवस्था होगी। नवंबर एवं दिसंबर महीने में युवा कल्याण अधिकारी सभी खेल मैदान में खेल महोत्सव का आयोजन कराएंगे।
 
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के लिए जिले की 100 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार का भी सृजन होगा। अक्तूबर में सभी मैदान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नवंबर तथा दिसंबर में इन खेल मैदानों में खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed