{"_id":"66f3abc849bd54dd700c1aec","slug":"players-of-north-eastern-railway-won-the-basketball-competition-in-faridkot-punjab-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे चैंपियन, पंजाब में चल रही थी अखिल भारतीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे चैंपियन, पंजाब में चल रही थी अखिल भारतीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप
Wed, 25 Sep 2024 11:51 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:51 AM IST
सार
प्रतियोगिता के पहले मैच से ही एनईआर के खिलाड़ियों ने टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन अंत तक जारी रहा। फाइनल में बेंगलुरु को शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में एनईआर की मेघा सिंह, संगीता दास एवं अश्वती सीपी ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की महिला बास्केटबॉल टीम,कोच और ट्राफी के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय फलक पर उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। एनईआर की टीम ने पंजाब के फरीदकोट में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता अपने नाम की। एनईआर की श्रुति यादव प्रतियोगिता की बेस्ट खिलाड़ी चुनी गई हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले मैच से ही एनईआर के खिलाड़ियों ने टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन अंत तक जारी रहा। फाइनल में बेंगलुरु को शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में एनईआर की मेघा सिंह, संगीता दास एवं अश्वती सीपी ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिला बास्केटबॉल टीम के कोच भवर सिंह एवं सहायक कोच आशुतोष सिंह रहे। महिला बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए महाप्रबंधक सौम्या माथुर, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह, बास्केटबाल सचिव रविंद्र मेहरा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन