फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Plating was done on Municipal Corporation land, investigation started

Gorakhpur News: नगर निगम की जमीन पर कर ली थी प्लाटिंग, जांच शुरू

Sun, 19 Nov 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Plating was done on Municipal Corporation land, investigation started
नौसड़ स्थिति नगर निगम की इन्हीं जमीनों पर ईंट की बाउंड्री बनाकर अवैध कब्जा किया गया था।
अपर नगर आयुक्त शहर के बाहर स्टैंड के लिए जमीन देखने गए थे तो हुई जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नौसड़ स्थित नगर निगम की करोड़ों रुपये की 1270 वर्गमीटर जमीन पर प्लाटिंग कर भूमाफिया बेचने की फिराक में थे। अपर नगर आयुक्त शहर से बाहर स्टैंड के लिए जमीन की तलाश में निकले तो भूमाफिया की करतूत के बारे में जानकारी हुई। अपर नगर आयुक्त ने जमीन पर बांस-बल्ली से घेरा बनवा दिया। साथ ही चारों तरफ तारों की जाली बिछा दी गई। नगर निगम प्रशासन का बोर्ड भी लगा दिया गया। नगर निगम अब इस मामले की जांच कर कार्रवाई की तैयारी में है।
नगर निगम अवैध तरीके से चल रहे स्टैंड को खत्म कर शहर के बाहरी इलाकों में स्थापित करने की योजना बना रहा है। इसी क्रम में शहर के बाहर जमीन तलाशी जा रही है। बीते शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह नौसड़ के पास जमीन तलाश रहे थे कि वहां एक खाली मैदान दिखा। पूछने पर लोगों ने बताया कि यहां प्लाटिंग हो रही है। जबकि, उसी जमीन के बगल में नगर निगम की जमीन थी। शंका होने पर मौके पर ही निगम की टीम को बुलाया गया। जमीन नापी गई तो पता चला कि प्लाटिंग वाली जमीन भी नगर निगम की ही है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि जमीन पर ईंट का बाउंड्री बनाकर किसने कब्जा किया और बेच रहा था, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा आस-पास की जमीन की खारिज-दाखिल की भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनों ने आवास बनवाए, होगी जांच
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नगर निगम की संपत्ति पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। नौसड़स्थित नगर निगम की जमीन पर अगर किसी ने आवास बनवाया है, तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
नगर निगम ने 21 एकड़ जमीन करवाई है खाली
नगर निगम की टीम ने पिछले तीन महीने में भूमाफिया से अपनी काफी जमीन खाली करवाई है। अभी हाल में ही करोड़ों रुपये की जमीन माफिया अजीत शाही के कब्जे में थी। टीम ने उसे भी खाली करवाया। यह कब्जा 2007 से बताई जा रही है। अभी तक नगर निगम ने नगरीय क्षेत्र में कुल 40 स्थानों पर अवैध कब्जा हटाया है। निगम ने इन स्थलों से अभी तक 21 एकड़ जमीन अवैध कब्जे से मुक्त करवाया।

वर्जन
नगर निगम अपनी संपत्ति को सहेजने के साथ अन्य संस्थानों के लिए लैंड बैंक तैयार कर रहा है। कीमती जमीनों पर अवैध तरीके से लोगों ने अपना कब्जा किया है। कार्रवाई की जा रही है। नौसड़ इलाके में इस जमीन पर किसका कब्जा था, इसकी जांच हो रही है।
-गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed