{"_id":"65db379ec32881701e0048a5","slug":"plastic-bag-manufacturing-factory-will-be-set-up-in-gida-there-will-be-an-employment-to-300-people-2024-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur New:गीडा में लगेगी प्लास्टिक बोरी बनाने की फैक्टरी, 100 करोड़ का होगा निवेश- इतनों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur New:गीडा में लगेगी प्लास्टिक बोरी बनाने की फैक्टरी, 100 करोड़ का होगा निवेश- इतनों को मिलेगा रोजगार
Sun, 25 Feb 2024 06:20 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 06:20 PM IST
सार
गोरखपुर के गीडा में प्लास्टिक की बोरियों की यूरिया और सीमेंट पैकिंग के लिए ज्यादा मांग है। उद्यमी अमित बथवाल ने गीडा प्रशासन को प्रस्ताव देकर जमीन मांगी है। फैक्ट्री बनने से यहां लोगों के लिए रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
गीडा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गीडा में भी अब प्लास्टिक की बोरी बनाने की फैक्टरी लगेगी। शहर के उद्यमी अमित बथवाल इसके लिए करीब 100 करोड़ निवेश करने की तैयारी में हैं। फैक्टरी लगाने के लिए उन्होंने गीडा प्रशासन से जमीन की मांग की है।
उम्मीद है कि मार्च के पहले सप्ताह में जमीन का आवंटन भी हो जाएगा। प्लास्टिक की बोरियां, यूरिया और सीमेंट कारखाना की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी। इसके स्थापित होने से तीन सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।
खाद कारखाना और सीमेंट की लगने वाली फैक्टरियों के दृष्टिगत उद्यमी अमित बथवाल की पहले से ही गोरखनाथ इलाके में प्लास्टिक की बोरी बनाने की दो फैक्टरियां हैं। अभी दोनों फैक्टरियों से प्रतिदिन पांच लाख बोरियां तैयार की जाती हैं। इसकी सप्लाई खाद कारखाना में होती है।
विज्ञापन
अमित बथवाल ने बताया कि अभी भी 50 किलोग्राम क्षमता वाली प्लास्टिक की बोरियों की मांग है। अभी इसकी आपूर्ति दिल्ली से होती है। इसके अलावा धुरियापार में दो बड़ी कंपनियों ने सीमेंट फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव दिया है। वहां भी बोरियों की जरूरत होगी। इसे देखते हुए गीडा क्षेत्र में प्लास्टिक की बोरियां बनाने की फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

पिछले दिनों सीएम योगी ने गीडा के एक कार्यक्रम में भूमि पूजन किया था
- फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक पार्क के लिए तय है अलग क्षेत्र
गीडा में प्लास्टिक पार्क के लिए अलग क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इस इलाके में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। तीन दिन पहले ही सीएम ने एक प्लास्टिक रिसाइकिलिंग फैक्टरी का शिलान्यास भी किया है। आने वाले दिनों में गीडा में प्लास्टिक के उत्पाद बनाने के लिए कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए अमित बथवाल ने अपनी फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव दिया है।
सीईओ, गीडा अनुज मलिक ने कहा कि गीडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी लगाने के लिए कई उद्यमी आगे आ रहे हैं। अलग-अलग तरह की फैक्टरियां स्थापित हो रही हैं। प्लास्टिक की बोरी बनाने के लिए उद्यमी अमित बथवाल की ओर से जमीन मांगी गई है। आवंटन की प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द ही कर दिया जाएगा। कुछ और फैक्टरियों के लिए जमीन की मांग पहले से है। मार्च के पहले सप्ताह में नई फैक्टरियों के लिए जमीन आवंटित हो जाएगी।