फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Plantation under Swachhta Pakhwada at AIIMS Gorakhpur

एम्स : पौधों की देखरेख के लिए क्यूआरकोड आधारित प्रणाली लागू

Sat, 04 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Plantation under Swachhta Pakhwada at AIIMS Gorakhpur
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान संस्थान परिसर में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान में एमबीबीएस और बीएससी नर्सिंग के 40 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने पौधारोपण के साथ उन्हें अपनाने की पहल भी की। खास बात यह रही कि पौधों की देखरेख के लिए क्यूआरकोड आधारित प्रणाली लागू की गई।
विज्ञापन

आवासीय परिसर के प्ले एरिया और टाइप-IV एवं टाइप-V क्वार्टर्स के आसपास आयोजित हुआ। यह पहल भारत सरकार के स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत की गई, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन डॉ. रेनुका के., डॉ. सौरभ केडिया, डॉ. सुशांतिका, डॉ. सीमा यादव एवं मनीषा तिवारी की टीम ने किया। इस दौरान डीन एकेडमिक डॉ. महिमा मित्तल और डीन रिसर्च डॉ. आनंद मोहन दीक्षित सहित कई संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed