{"_id":"6a56a06db563cd4ace021805","slug":"plans-underway-to-introduce-smaller-10-kg-commercial-gas-cylinders-instead-of-19-kg-ones-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1385564-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों को व्यावसायिक सिलिंडर लेने मेें होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों को व्यावसायिक सिलिंडर लेने मेें होगी आसानी
Wed, 15 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। छोटे ढाबा, चाय-नाश्ते की दुकानों और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही 19 किलो की जगह 10 किलो का व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इससे व्यापारियों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
अब तक छोटे व्यापारियों के सामने सबसे बड़ी समस्या 19 किलो के व्यवसायिक सिलिंडर की अधिक कीमत थी। अधिक लागत के कारण कई छोटे दुकानदार घरेलू सिलिंडर का उपयोग करने को मजबूर हो जाते थे। 10 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर के आने से यह परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
व्यापारी पवन ने बताया कि छोटे सिलिंडर से शुरुआती निवेश कम होगा, गैस की उपलब्धता आसान होगी और कारोबार में सुविधा मिलेगी। वहीं ठेला लगाने वाले संतोष साहनी ने बताया कि इससे छोटे ढाबों, फास्ट फूड सेंटर, टी-स्टॉल और स्नैक्स की दुकानों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इससे नियमों के अनुरूप व्यवसायिक गैस सिलिंडर के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही आमदनी भी बढ़ेगी।