फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Piyush Dayal Srivastava Memorial T-20 Cricket Tournament concludes

Gorakhpur News: बीएमटी को हराकर चंद्रा क्रिकेट एकेडमी चैंपियन

Mon, 27 Apr 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Piyush Dayal Srivastava Memorial T-20 Cricket Tournament concludes
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी ट्राॅफी के साथ और उप​स्थि
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए पीयूष दयाल श्रीवास्तव मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबले में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएमटी महाराजगंज को 88 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत धीमी रही। जयदीप आठ रन और साहिल अली 5 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद सलमान खुर्शीद 15 ने पारी को संभालने की कोशिश की। मध्य क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज मंथन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। उनके साथ एमडी साहिम हसन ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। दोनों के बीच अहम साझेदारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 171 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बीएमटी महाराजगंज की ओर से अतुल मणि त्रिपाठी, दिव्यांश मिश्रा और सत्यम सिंह को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमटी महाराजगंज की टीम के अंचल ने 24 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। दिव्यांश मिश्रा 5, शुभम पांडेय 4 और अभिनव 2 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अमन वर्मा 15 रन और सत्यम सिंह 11 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी टीम 12.2 ओवर में 83 रन पर सिमट गई और चंद्रा क्रिकेट एकेडमी 88 रनों से जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की ओर से एमडी साहिम हसन ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। शुभम चौधरी ने भी 3 ओवर में 2 विकेट झटके। एमडी साहिम हसन को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी के डीआईजी अमित कुमार ठाकुर ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। प्रतियोगिता के संयोजक शिव दयाल श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर आरएसओ आले हैदर, क्रिकेट कोच अजय सिंह और शफीक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed