फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pipraich murder case: Police waiting for forensic investigation report

पिपराइच हत्याकांड: फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

Thu, 07 Dec 2023 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Pipraich murder case: Police waiting for forensic investigation report
बिसरा रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी मौत की वजह, तंत्रमंत्र के एंगल पर भी हो रही जांच
विज्ञापन


गांव में चार महीने से तांत्रिक के आने की आशंका, बलि की बात भी सामने आई, पुलिस जुटा रही साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में अपहृत राजू की लाश मिलने की गुत्थी सुलझा रही पुलिस तांत्रिक के एंगल पर भी काम करना शुरू कर दी है। लेकिन, पुलिस को अभी फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। क्योंकि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।
यही वजह है कि पुलिस पहले मौत की वजह को स्पष्ट करना चाहती है, जिसके बाद ही आरोपियों को दबोचा जाएगा। खबर है कि चार महीने से गांव में राजू के परिवार का संबंधी ही तंत्रमंत्र करा रहा था, उसी में बलि देने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर निवासी राजू 18 नवंबर को लापता हो गया था। बाद में सिर कटी लाश कुशीनगर जिले की सीमा में गांव के सिवान में शव दाह गृह के पास झाड़ी में मिली थी। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी और जहर से आशंका जताते हुए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में है। क्योंकि मौत की वजह स्पष्ट हुए बिना किसी भी आरोपी को हत्यारा साबित कर पाना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। यही वजह है कि प्रेम संबंध, जुआ और अब तंत्रमंत्र की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
पुलिस अपने स्तर से साक्ष्य जुटाना चाहती है कि ताकि मौत की वजह स्पष्ट होने पर जांच को उसी दिशा में आगे बढ़ाया जाए और घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
.......
यह हुआ था
पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव निवासी संजय कुमार का बेटा राजू 18 नवंबर को घर से निकला था। उसे गांव के ही अर्जुन निषाद के बेटे के साथ साइकिल पर जाते हुए देखा गया था। देर शाम अर्जुन का बेटा तो वापस आ गया। लेकिन, राजू नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन करना शुरू किया तो बंद मिला। इसके बाद रविवार को गांव के सिवान पर शवदाह गृह के पास उसका क्षत विक्षत शव मिला। सिर गायब था और जबड़ा दूर पड़ा था। शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया था।

.......
कोट
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है। इसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। जांच व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़कर पर्दाफाश कर लेगी।
- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed