{"_id":"6626fd9a506ea045a9002ed4","slug":"pipeline-broken-while-installing-electric-pole-water-supply-halted-in-200-houses-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-535291-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली पोल लगाने में टूट गई पाइपलाइन, 200 घरों में जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली पोल लगाने में टूट गई पाइपलाइन, 200 घरों में जलापूर्ति ठप
Tue, 23 Apr 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वार्ड नंबर 58 सिधारीपुर में बिजली का पोल लगाते समय पेयजल की पाइपलाइन टूट गई। रविवार से ही वार्ड के 200 से अधिक घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। जिस घर में पानी पहुंच रहा है वो भी दूषित है। भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। पार्षद जुबेर अहमद ने इसकी शिकायत नगर निगम और जलकल अधिकारियों से की, लेकिन सोमवार की रात तक समस्या का समाधान नहीं हो सका था।
पार्षद ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों ने इमामबाड़ा के पास बिजली का नया पोल लगाया है। इसको सड़क किनारे नाली में ही खड़ा कर दिया गया है। इसको लगाते समय पीने के पानी की पाइपलाइन भी टूट गई है। पार्षद का आरोप है कि इसकी शिकायत उन्होंने क्षेत्र के बिजली निगम के अवर अभियंता से की, लेकिन उन्होंने उन्हीं के साथ अभद्रता की। अभियंता इसके लिए जलकल के अधिकारियाें, कर्मचारियों को दोषी बता रहे हैं। उनका कहना है कि जलकल ने पोल के पास पाइपलाइन क्यों बिछाई। वहीं इस मामले में जलकल के अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन पहले लगी थी और पोल बाद में लगाया गया। पाइपलाइन हमेशा सड़क से किनारे ही बिछाई जाती है। दोनों विभागों में हुई इस रार के बीच क्षेत्र की जनता प्रभावित हो रही है। घरों में पीने का पानी नहीं है। सोमवार की रात तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।