{"_id":"5ef3030eaed3840a371628c6","slug":"pillars-public-school-closed-online-class-due-to-parents-not-deposited-school-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां स्कूल फीस नहीं की जमा तो बंद की ऑनलाइन क्लास, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां स्कूल फीस नहीं की जमा तो बंद की ऑनलाइन क्लास, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Wed, 24 Jun 2020 02:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स के गेट के सामने प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन देने डीएम कार्यालय पहुंचे अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स की ओर से स्कूल फीस जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास बंद करने और उन्हें ऑनलाइन टेस्ट से बाहर किए जाने के विरोध में अभिभावकों ने बुधवार को डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन तीन महीने की फीस और एनुअल चार्ज एक साथ जमा कराने का दबाव बना रहा है। लॉकडाउन की वजह से अभिभावक फीस देने में सक्षम नहीं है। मगर स्कूल प्रबंधन दबाव बनाने के लिए तुगलकी फरमान जारी किया है।
विज्ञापन
बुधवार को ऑनलाइन क्लास बंद होने के बाद अभिभावक पहले स्कूल परिसर में जुटे और वहां फैसले को वापस लेने के संबंध में ज्ञापन देना चाहा, मगर उन्हें वहां से लौटा दिया गया। जिसके बाद अभिभावक डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। आखिर में डीएम को ज्ञापन सौंप, न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में अरविंद सिंह, संदीप कुमार, आशीष कुमार, विकास वर्मा, शिव शंकर लाल, राजन शाही, सुधीर सिंह, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।