फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pillars of Eastern Footbridge will be changed from today...traffic will be reduced to half on 25-26

Gorakhpur News: पूर्वी फुटब्रिज का आज से बदला जाएगा पिलर...25-26 को आधे तक होगा आवागमन

Sun, 19 May 2024 04:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Pillars of Eastern Footbridge will be changed from today...traffic will be reduced to half on 25-26
रेलवे स्टेशन के पूर्वी फुटब्रिज का एक पिलर है क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

- प्लेटफार्म संख्या 6 से 9 के बीच 25 व 26 मई को आवागमन रहेगा प्रभावित
- प्लेटफार्म नंबर सात से नाै के लिए असुरन से आवागमन अधिक आसान



अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के पूर्वी फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के क्षतिग्रस्त पिलर की रविवार से मरम्मत शुरू हो जाएगी। इसके चलते 19 से 22 मई तक इस एफओबी पर आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। वहीं 25 व 26 मई को प्लेटफार्म संख्या 6 से 9 के बीच आवागमन बंद रहेगा। इसके चलते आधे प्लेटफार्म पर ही आवागमन हो सकेगा। कार्य पूरा होने तक सारा बोझ पश्चिमी तरफ के फुटब्रिज पर रहेगा, जो संकरा है। इसलिए अगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से लेकर नौ के बीच जाना है तो फुटब्रिज के बजाय असुरन चौराहा या रेलवे कॉलोनी की तरफ से आने वाला रास्ता बेहतर विकल्प है।
रेलवे स्टेशन के बीच का फुटब्रिज करीब छह माह से बंद है। पूर्वी फुट ब्रिज का भी लाइन नंबर नंबर नौ (प्लेटफार्म संख्या 7 व 6 के बीच) स्थित पिलर काफी पहले से क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत की गई है, लेकिन टेढ़ा होने की वजह से हादसे की आशंका बनी हुई है। इस टेढ़े पिलर को बदलने के लिए रेलवे की तरफ से 19 से लेकर 30 मई तक इस लाइन पर ब्लॉक लिया गया है। रविवार को यहां मरम्मत कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान इस फुटब्रिज को पहले दो हिस्सों में बांटकर चलाने का प्रस्ताव था, लेकिन फिर शनिवार की शाम हुई बैठक में तय हुआ कि मरम्मत के दौरान 19 से 22 मई तक पुल पर आवागमन तो सामान्य रहेगा, लेकिन भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ और जीआरपी की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके बाद 25 व 26 को प्लेटफार्म संख्या 7 से नौ पर जाने वाले रास्ते को ब्लॉक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन दो दिनों में यात्री एक नंबर प्लेटफार्म से एफओबी के जरिए 6 नंबर प्लेटफार्म तक आ जा सकेंगे। ऐसे में अगर प्लेटफार्म संख्या 7, 8 या 9 पर आना जाना है तो एक नंबर प्लेटफार्म की बजाय असुरन चौक या रेलवे कॉलोनी की तरफ से प्लेटफार्म संख्या नौ पर आना अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित है।
------
जगह-जगह लगाए जाएंगे बैनर
स्टेशन आने वाले यात्रियों को फुटब्रिज के चलते कम परेशानी हो इसके लिए एस्केलेटर, फुटब्रिज, टिकट काउंटर और वीआईपी गेट समेत प्रमुख जगहों पर बैनर लगाकर सूचना दी जाएगी। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी फुटब्रिज पर तैनात सुरक्षा कर्मी व कर्मचारी भी यात्रियों को आवागमन संबंधी जानकारी देते रहेंगे।


फुटब्रिज की जगह बनेगा रूफ प्लाजा, दिक्कत झेलने को रहिए तैयार
गोरखपुर स्टेशन पर बीच वाला एक फुटब्रिज करीब छह महीने से बंद है। पहले इसकी मरम्मत होनी थी, लेकिन अब इसे ध्वस्त कर रूफ प्लाजा बनाया जाएगा। रूफ प्लाजा स्टेशन विस्तारीकरण योजना में शामिल है। सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित विशेषज्ञों का कहना है कि पुराने ब्रिज को तोड़कर मलबा हटाने और नए रूफ प्लाजा का निर्माण होने में कम से कम एक साल का समय लगेगा। इसलिए यात्रियों को अभी एक साल तक स्टेशन पर प्लेटफार्म चेंज करने के दौरान दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed