फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pilgrims going to Amarnath created ruckus demanding checking

Gorakhpur News: अमरनाथ जाने वाले यात्रियों ने जांच के लिए किया हंगामा

Tue, 14 Apr 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims going to Amarnath created ruckus demanding checking
- जिला अस्पताल : व्यवस्था सुधारने के लिए बनेगा अलग डॉक्टर पैनल
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के मेडिकल परीक्षण के दौरान अव्यवस्था फैल गई। ओपीडी में भीड़ और दिव्यांग जांच बोर्ड की व्यस्तता के बीच डॉक्टरों के फंस जाने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे नाराज होकर अमरनाथ जाने वाले लोगों ने हंगामा कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की मेडिकल जांच के लिए बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे थे। कमरा नंबर 28 के बाहर मरीजों और यात्रियों की लंबी कतारें लगी थीं। मेडिसिन विभाग में तैनात दो चिकित्सकों पर जांच का दबाव बढ़ गया। इसी दौरान डॉक्टरों को दिव्यांग जांच बोर्ड में भी शामिल होना पड़ा। इससे जांच प्रक्रिया बाधित हो गई।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के डॉ. बीके सुमन और जनरल सर्जरी के डॉ. ओपी सिंह समेत कई डॉक्टर दिव्यांग बोर्ड की जांच में व्यस्त हो गए। इस बीच करीब आधे घंटे तक यात्रियों की जांच नहीं हो सकी, जिससे गुस्साए अमरनाथ जाने वाले यात्रियों ने विरोध शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही सीसीटीवी निगरानी के आधार पर एसआईसी डॉ. आरपी गौतम मौके पर पहुंचे और तत्काल डॉ. सुमन को बुलाकर जांच शुरू कराई। उन्होंने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। एसआईसी ने बताया कि बढ़ते दबाव को देखते हुए अब अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए अलग डॉक्टर पैनल गठित किया जाएगा और रोस्टर प्रणाली के तहत रोज नए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed