{"_id":"657d48d6f74ce6643c0f2d53","slug":"pile-of-garbage-found-on-vacant-plot-in-gorakhpur-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में खाली प्लॉट पर मिला कूड़े का ढेर तो देना पड़ेगा 50 हजार तक जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में खाली प्लॉट पर मिला कूड़े का ढेर तो देना पड़ेगा 50 हजार तक जुर्माना
Sat, 16 Dec 2023 12:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:21 PM IST
सार
नगर निगम की तरफ से वार्डों में खाली पड़े प्लाॅटों में गिराए जा रहे कूड़े पर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम ने पिछले चार दिनों में 80 वार्ड के 94 प्लाॅटों से कूड़े की सफाई की है। ये ऐसे प्लाॅट हैं, जो काफी समय से खाली पड़े हैं और इन प्लाॅटों को डंपिंग ग्राउंड की तरफ इस्तेमाल किया जा रहा।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में किसी मोहल्ले में आपका व्यावसायिक या आवासीय प्लॉट खाली पड़ा है। उस प्लाॅट पर मोहल्ले के लोग कचरा डालने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। उसकी चाहरदीवारी बनवा लें। निगम की नोटिस के बाद आपने प्लाॅट की चाहरदीवारी नहीं कराई तो निगम उसे अपनी संपत्ति भी मान लेगा। साथ ही साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्राविधानों के अनुसार 50 हजार रुपये से दो लाख रुपये तक जुर्माना वसूलेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों के अनुपालन में विधिक कार्यवाही भी की जाएगी।
दरअसल, नगर निगम की तरफ से वार्डों में खाली पड़े प्लाॅटों में गिराए जा रहे कूड़े पर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम ने पिछले चार दिनों में 80 वार्ड के 94 प्लाॅटों से कूड़े की सफाई की है। ये ऐसे प्लाॅट हैं, जो काफी समय से खाली पड़े हैं और इन प्लाॅटों को डंपिंग ग्राउंड की तरफ इस्तेमाल किया जा रहा। इन प्लाॅटों से नगर निगम की टीम ने 150 ट्राली से अधिक कूड़ा निकाला है।
वहीं, 10 भूखंड स्वामियों को नगर निगम की तरफ नोटिस देकर साफ-सफाई के लिए कहा गया है। पिछले दिनों कार्रवाई में सफाई सुपरवाइजरों ने तकरीबन 10 की संख्या में लोगों को उनके नाम की जानकारी मिलने पर खाली प्लाॅट पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि बिना बाउंड्री वाले प्लाटों की साफ सफाई करवाना भूस्वामियों की ही जिम्मेदारी है। ऐसे में खाली जमीन है तो बिना बाउंड्री के जमीन खाली नहीं छोड़ी जाए। भूस्वामी यह भी सुनिश्चित करें कि वहां गंदगी न जमा हो।