फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PF contribution Rs 16 crore not deposited by 50 thousand MNREGA workers...EPFO recovered

ग्राम्य विकास अधिकारी की गलती: पीएफ अंशदान जमा नहीं, 16 करोड़ वसूले

Mon, 12 Feb 2024 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त शशांक जायसवाल ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग से जुड़े मनरेगा कर्मियों का अंशदान 2015 से 2017 के बीच का बकाया था। नोटिस के बाद भी बकाया अंशदान जमा नहीं करने पर 7-ए की कार्रवाई करते हुए पीएफ अंशदान का निर्धारण किया गया।

विज्ञापन
PF contribution Rs 16 crore not deposited by 50 thousand MNREGA workers...EPFO recovered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर, बस्ती और श्रावस्ती मंडल के 11 जिलों में ग्राम्य विकास विभाग की लापरवाही के चलते करीब 50 हजार से अधिक मनरेगा कर्मियों के दो वर्षों के पीएफ का अंशदान जमा ही नहीं हुआ। यह रकम करीब 16 करोड़ रुपये है। कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय ने नोटिस पर संज्ञान नहीं लेने के बाद 7-ए के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए 15.71 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। बस्ती और देवरिया में पीएफ का अंशदान जमा नहीं हो पाया है। वहां भी अंशदान वसूलने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वर्ष अप्रैल 2015 से मनरेगा कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि के दायरे में लाया गया। इसके बाद ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत मनरेगा श्रमिकों, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवकों के साथ ही अन्य संविदा कार्मिकों का भविष्य निधि अंशदान जमा कराएं। लेकिन ग्राम्य विकास विभाग ने इस आदेश को नजरअंदाज कर दिया और कर्मियों के भविष्य निधि का अंशदान जमा नहीं कराया।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय ने नोटिस जारी किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिर कर्मचारी भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय ने गोरखपुर, श्रावस्ती, बहराइच, संतकबीरनगर, बलिया, बलरामपुर, कुशीनगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, देवरिया और बस्ती जिले के ग्राम्य विकास विभाग के विरुद्ध कर्मचारी भविष्य निधि एवं प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम की धारा-7 ए के अंतर्गत कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15.96 करोड़ की राशि का निर्धारण किया गया और सभी ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि निर्धारित धनराशि को कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में जमा कराया जाए। इसके बाद भी ग्राम्य विकास विभाग की ओर से बकाया धनराशि जमा नहीं कराई गई। पीएफ विभाग ने धनराशि के वसूली के लिए सभी ग्राम्य विकास विभाग के खिलाफ आरसी जारी की गई।

आरसी जारी करने के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त ने ग्राम्य विकास विभाग और ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, लखनऊ के बैंक खाता को अटैच कर कुल 15.71 करोड़ राशि की वसूली कर ली। देवरिया और बस्ती जिले से वसूली की जानी है। जल्द ही इन दोनों जिलों से भी वसूली की कार्रवाई पूरी करने में विभाग जुटा है।

चलाया जा रहा है विशेष वसूली अभियान
कर्मचारी भविष्य निधि द्वारा बकाया भविष्य निधि राशि की वसूली के लिए जनवरी, फरवरी और मार्च में विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ऐसे सभी संस्थानों जिनके उपर कर्मचारी भविष्य निधि सदस्यों के अंशदान से संबंधित बकाया है। साथ ही ब्याज व क्षतिपूर्ति से संबंधित राशि बकाया है उनसे बकाया वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त शशांक जायसवाल ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग से जुड़े मनरेगा कर्मियों का अंशदान 2015 से 2017 के बीच का बकाया था। नोटिस के बाद भी बकाया अंशदान जमा नहीं करने पर 7-ए की कार्रवाई करते हुए पीएफ अंशदान का निर्धारण किया गया। फिर ग्राम्य विकास विभाग के खाते से बकाया धनराशि की वसूली की गई है। जल्द ही सभी जिलों से वसूली की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

 

इन जिलों से हुई है इतनी वसूली
 
जिला रकम (रुपये में )
गोरखपुर 2,09,03019
देवरिया 1,77,19,565
कुशीनगर 2,96,81,894
श्रावस्ती 32,82,556
बलरामपुर 1,31,31,143
गोंडा 2,22,78,044
बहराइच 1,69,33,516
बस्ती 1,91,44,902
सिद्धार्थनगर 202,99,234.5
संतकबीरनगर 1,43,07,096
बलिया 1,63,12,956
योग 15,96,11,863



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed