{"_id":"69fe4db238ea358191078936","slug":"petrol-shortages-have-worsened-rural-problems-with-many-petrol-pumps-running-dry-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1314598-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेट्रोल की कमी से ग्रामीण इलाकों में बढ़ी परेशानी, कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेट्रोल की कमी से ग्रामीण इलाकों में बढ़ी परेशानी, कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई
विज्ञापन
गोरखपुर । ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत बढ़ती जा रही है। भटहट, चौरी-चौरा और सरदारनगर क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को पेट्रोल नहीं मिला। जगह-जगह पेट्रोल नहीं है, बाद में आइए का बोर्ड लगा दिखाई दिया। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भटहट क्षेत्र में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम समेत चार पेट्रोल पंप हैं। इनमें अतरवलिया गांव के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर पिछले चार दिनों से पेट्रोल खत्म है। वहीं शुक्रवार दोपहर इंडियन ऑयल पंप पर पेट्रोल आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहन चालकों की भीड़ जुट गई। भटहट-बासस्थान मार्ग पर डुमरी नंबर दो स्थित इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर भी पिछले कई दिनों से पेट्रोल की कमी बनी हुई है। चौरीचौरा के देवीपुर क्षेत्र में भी एक पेट्रोल पंप बंद मिला। सरदारनगर क्षेत्र में भी स्थिति सामान्य नहीं रही। लोगों का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने से पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर की आपूर्ति कम हो रही है। एक तरफ घरेलू गैस की किल्लत लोगों को परेशान कर रही है, वहीं अब पेट्रोल की कमी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं । जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित कंपनियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा सके।