फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Petrol pump being sealed after passing the map with the help of fake records

Gorakhpur News: फर्जी अभिलेखों से पेट्रोल पंप का मानचित्र था पास, जीडीए ने किया सील- जानिए कबसे था संचालित

Sun, 17 Mar 2024 12:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 12:22 PM IST
सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के प्रवर्तन दल ने शनिवार को पूर्व में स्वीकृत मानचित्र को निरस्त करते हुए विनोद कुमार अग्रहरी के पेट्रोल पंप को सील कर दिया। पिछले दस वर्षों से पेट्रोल पंप का संचालन हार्बर्ट बंधे के किनारे थाना राजघाट के मुंडेरी चक में किया जा रहा था।

विज्ञापन
Petrol pump being sealed after passing the map with the help of fake records
जीडीए ने सील किया पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के प्रवर्तन दल ने शनिवार को पूर्व में स्वीकृत मानचित्र को निरस्त करते हुए विनोद कुमार अग्रहरी के पेट्रोल पंप को सील कर दिया। पेट्रोल पंप का संचालन हार्बर्ट बंधे के किनारे थाना राजघाट के मुंडेरी चक में किया जा रहा था।
विज्ञापन


जीडीए प्रशासन का कहना है कि गलत तथ्यों के आधार पर मानचित्र स्वीकृत कराया गया था। जीडीए ने इसके पहले भी हार्बर्ट बंधे के पास बृज कुमार द्वारा अनाधिकृत रूप से पेट्रोल पंप लगाने के लिए कराए जा रहे निर्माण को सील किया गया था।
विज्ञापन


बक्शीपुर में भी हुई कार्रवाई
जीडीए ने दूसरी कार्रवाई बक्शीपुर में की। यहां पर रूपा अग्रवाल द्वारा लगभग 325 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भू-खंड में किए गए अनाधिकृत निर्माण में से द्वितीय तल पर स्थित जिम वाले भाग को भी सील बंद किया गया। इसका मानचित्र स्वीकृत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीलबंदी अभियान का नेतृत्व कर रहे जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि अवैध निर्माणों, अनाधिकृत कालोनियों एवं भू-उपयोग के विपरीत कराये जा रहे निर्माण के खिलाख कार्रवाई जारी रहेगी।


उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कराएं, जिससे किसी तरह की कार्रवाई का सामना न करना पड़े। कार्रवाई में सहायक अभियंता कुंजबिहारी, राज बहादुर सिंह एवं अवर अभियंता रमापति वर्मा, मनीष कुमार त्रिपाठी, संजीव कुमार तिवारी एवं जिला प्रशासन द्वारा नामित मजिस्ट्रेट अमित कुमार जायसवाल, प्रवर्तन स्टाफ एवं क्षेत्रीय पुलिस बल की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed