{"_id":"625ba242bfa0000e404d3153","slug":"personnel-posted-at-drug-center-not-get-honorarium-for-15-months-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: औषधि केंद्र पर तैनात कर्मियों को 15 माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: औषधि केंद्र पर तैनात कर्मियों को 15 माह से नहीं मिला मानदेय
Sun, 17 Apr 2022 10:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:44 AM IST
सार
गुंजन इंटरप्राइजेज के संचालक दिवाकर सिंह ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से इन केंद्रों पर तैनात फार्मासिस्टों ने कोई हिसाब नहीं दिया है। बिक्री की जानकारी नहीं दी है। यह बात सत्य है कि काफी समय से मानदेय नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PIXABAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के कर्मचारी और फार्मासिस्टों को 15 महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसकी वजह से उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। मानदेय न मिलने की वजह से कर्मचारी बच्चों के स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी गुंजन इंटरप्राइजेज को मिली है। इसमें तैनात कर्मचारियों और फार्मासिस्ट को इंटरप्राइजेज की तरफ से मानदेय देना था। फार्मासिस्टों का शैक्षणिक सर्टिफिकेट भी औषधि केंद्र के लाइसेंस के लिए लगा हुआ है।
विज्ञापन
केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट ने बताया कि उन्हें मानदेय के तौर पर 15 हजार और सहायक को सात हजार रुपये मिलने थे, लेकिन पिछले 15 महीने से यह रकम नहीं मिली है। जबकि औषधि केंद्र पर 60 से 80 फीसदी सस्ते दर पर जेनरिक दवाएं मिलती हैं। गोरखपुर में जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में एक-एक जन औषधि केंद्र चल रहा है। इसके अलावा जिले में 16 केंद्र निजी संचालक चला रहे हैं।
विज्ञापन
गुंजन इंटरप्राइजेज के संचालक दिवाकर सिंह ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से इन केंद्रों पर तैनात फार्मासिस्टों ने कोई हिसाब नहीं दिया है। बिक्री की जानकारी नहीं दी है। यह बात सत्य है कि काफी समय से मानदेय नहीं दिया गया है। मामले में नए मैनेजर की तैनाती गई है। अब हिसाब करके सभी को मानदेय दिया जाएगा।