फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation for strict action in performance grant scam by DM in Gorakhpur

गोरखपुर: परफार्मेंस ग्रांट घोटाले में कड़ी कार्रवाई की तैयारी, डीएम ने दी संस्तुति

Tue, 20 Jul 2021 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jul 2021 10:10 AM IST
सार

जल्द ही संबंधित गांवों के पूर्व प्रधान, सचिव, फर्म संचालक और कुछ पंचायत कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन
Preparation for strict action in performance grant scam by DM in Gorakhpur
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में परफार्मेंस ग्रांट में अनियमितता के मामले में कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। डीएम के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जांच में चार गांवों में ग्रांट के उपयोग में अनियमितता की पुष्टि हुई है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने दोषियों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। जल्द ही संबंधित गांवों के पूर्व प्रधान, सचिव, फर्म संचालक और कुछ पंचायत कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज हो सकती है। डीएम का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 

अपने संसाधनों से आय अर्जित करने पर जिले की 37 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए परफार्मेंस ग्रांट मिली थी। तीन गांव नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो जाने से 33 गांवों में ही इस धन के उपयोग की अनुमति मिली थी। पिछले साल पूर्व प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने तक संबंधित पंचायतों को पहली किस्त के रूप में 50-50 लाख रुपये ग्राम निधि के खातों में भेज दिए गए थे। सभी गांवों की ओर से विकास कार्यों का प्रस्ताव भी बन गया था।

विज्ञापन

 

 

प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के समय कई गांवों में परफार्मेंस ग्रांट में अनियमितता का मामला सामने आने लगा था। चरगांवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में बिना काम कराए करीब 49 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया। इस मामले में ग्राम पंचायत के सचिव पर कार्रवाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

भटहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगल हरपुर में भी फर्जी तरीके से भुगतान का प्रयास किया गया, लेकिन पंचायत सचिव की ओर से समय पर सूचना देने से भुगतान को निरस्त करा दिया गया। बाद में डीएम ने इन मामलों की जांच के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। जांच में चार गांवों में अनियमितता मिली थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ इंद्रजीत सिंह को सौंप दी है। उन्होंने इसे डीएम को भेजा था, जिस पर उन्होंने कार्रवाई की संस्तुति दे दी है।


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि परफार्मेंस ग्रांट में अनियमितता की शिकायतों पर जांच के निर्देश दिए गए थे। चार गांवों में अनियमितता की पुष्टि हुई है। कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। कोई भी दोषी बचेगा नहीं। मामले में संलिप्त अधिकारी हों या कर्मचारी, सभी पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed