{"_id":"617170f9eae86c30740adbd9","slug":"people-who-came-out-in-search-of-youths-running-away-shot-teenager-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: गोली मारकर भाग रहे युवकों की तलाश में निकले लोगों ने किशोर को मारी गोली, दोनों की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: गोली मारकर भाग रहे युवकों की तलाश में निकले लोगों ने किशोर को मारी गोली, दोनों की हालत नाजुक
Thu, 21 Oct 2021 07:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में, घटना में प्रयुक्त बाइक और असलहा बरामद, देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बुधवार की रात में हुई घटना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोली मारकर भाग रहे मनबढ़ों की तलाश में पीछा कर रहे बाइक सवार युवकों ने बुधवार की रात में अपनी बुआ के घर से लौट रहे बाइक सवार किशोर को पॉलिटेक्निक के पास गोली मार दी। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने छापा मार कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गौरी खुर्द गांव निवासी सूरज मद्धेशिया (24) को किसी ने बुधवार की रात करीब 10.30 बजे तमंचे से गोली मार दी। गोली सूरज के हाथ में लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग और सूरज के अन्य साथी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसी दौरान सदर कोतवाली के पिपरा चंद्रभान गांव निवासी अरुण कुमार (17) बुधवार की रात में करीब 11 बजे को कुछ दोस्तों के साथ हाटा कोतवाली के चंपतपुर गांव स्थित अपनी बुआ के घर से लौट रहा था। गौरी बाजार रामपुर चौराहे के पास बड़ी संख्या में सूरज मद्धेशिया के पक्ष के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
अरुण अपने साथियों के साथ बाइक से पहुंचा तो भीड़ को देख कर कुछ देर के लिए रुक गया और रास्ते से हटने के लिए बहस हो गई। मारपीट की नौबत देख अरुण और उसके साथी तेजी से बाइक लेकर देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर भाग निकले। कुछ लोगों ने भाग रहे अरुण का पीछा कर पॉलिटेक्निक के पास गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी तरफ चर्चा है कि दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों ने कुछ मनबढ़ युवकों को गोलबंद कर भिड़ गए हैं। सीओ श्रीयश त्रिपाठी विवाद में एक युवक को गोली मारी गई है। दूसरे पक्ष के लोगों ने किशोर को गोली मार दी। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।