फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People taking Hydroxychloroquine in Corona virus without consulting doctor

कोरोना वायरसः बिना सलाह के ही लोग कर रहे इस दवा का सेवन, प्रशासन बोला- लेंगे एक-एक गोली का हिसाब

Sat, 28 Mar 2020 07:33 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 28 Mar 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
People taking Hydroxychloroquine in Corona virus without consulting doctor
HydroxyChloroquine - फोटो : Social Media

मलेरिया में खाई जाने वाली दवा हाइड्राक्सीक्लोरीक्वीन दवा की किल्लत ने सरकार के समक्ष परेशानियां खड़ी कर दी हैं। यही वजह है कि शासन ने इसे एच-वन की श्रेणी में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन


शासन के इस फैसले के बाद अब एक-एक गोली का हिसाब दवा दुकानदारों को देना होगा। बताया जाता है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि कथित तौर पर कोरोना में इस दवा के असरदार होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस में हाइड्राक्सीक्लोक्वीन दवा के असर की बात वायरल हो रही हैं। वायरल खबर का असर ऐसा रहा है कि शहर की दुकानों से यह दवा गायब हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों की मानें तो शुरुआती दिनों में यह दवा खूब बिकी है। इसकी जानकारी होते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश भर के सभी औषधि निरीक्षकों को शुक्रवार को पत्र भेजकर क्रय और विक्रय की जानकारी लेने का निर्देश दिया है।

डीएलए राजेश कुमार ने बताया कि यह दवा एच-वन की श्रेणी में शासन ने शामिल कर लिया है। अब थोक और फुटकर दवा दुकानदारों को इसकी बिक्री का हिसाब देना होगा। बताया कि सोशल मीडिया की अफवाह ने दवा की बिक्री बढ़ाई है।

उन्होंने अपील की है कि बिना डॉक्टरी सलाह के दवा का सेवन न करें। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया ने इस निर्णय की सराहना की है।

लखनऊ और बनारस से आती है दवा
यह दवा लखनऊ और बनासर से आती है। दो कंपनियां इसको बनाती है। इसमें कैडिला और इपको शामिल है। राजेश कुमार ने बताया कि इस बीच कौन कितना ऑर्डर दवा का दिया है। इसकी जानकारी ली जा रही है। दवा की कमी नहीं होने दी जाएगी।

500 फुटकर दुकानों को दिया गया है पास
लॉकडाउन के बीच जनता को दवा के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए प्रशासन ने फुटकर के 500 दुकानदारों को शुक्रवार को पास जारी किया है। डीएलए राजेश कुुमार ने बताया कि जरूरत पड़ी तो और भी पास जारी किए जाएंगे। कोशिश है कि हर गली और मोहल्ले में स्थित दवा दुकानों को पास जारी कर दिया जाए, जिससे की लोग दवा के लिए इधर उधर न भटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed