{"_id":"5e9ea2f857ab3d263e207031","slug":"people-send-tribute-to-death-father-of-cm-yogi-adityanath-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के पिता के निधन पर गोरखपुरवासियों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के पिता के निधन पर गोरखपुरवासियों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
Tue, 21 Apr 2020 01:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया गया। गुरु गोरक्षनाथ से दिवंगत की आत्मा को शांति देने की कामना की गई।
मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने कहा कि आनंद सिंह बिष्ट ने नाथपंथ को सुयोग्य उत्तराधिकारी दिया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष यूपी सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन से परिषद परिवार स्तब्ध एवं शोकाकुल है। भगवान दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव और डीवीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने भी जताया शोक
मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर अलग-अलग संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) की प्रदेश, जिला और महानगर इकाई ने शोक व्यक्त किया। महानगर प्रभारी रामभुआल कुशवाहा, महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा और महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू ने दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की।

भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई की ओर से भी शोक जताया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आनंद सिंह बिष्ट ने अपने पुत्र के रूप में यूपी को सुयोग्य नेतृत्व दिया है। उनके इस त्याग को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, महानगर अध्यक्ष पवन यादव ने भी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, प्रदीप मिश्रा, विश्वजितांशु सिंह आशु, राहुल श्रीवास्तव, बृजेशराम त्रिपाठी, बृजेशमणि मिश्रा, केएम मझवार, राहुल तिवारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। विधानसभा के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय और चिल्लूपार से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी ने भी दिवंगत आत्म का शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
थोक वस्त्र व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नेभानी, चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने सीएम योगी के पिता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

गैलेंट परिवार ने जताया दुख
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मणिनाथ गुप्ता ने भी शोक जताया। गोरखनाथ पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मक्खनलाल गोयल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत गुप्ता व रतन मिश्रा ने कहा कि सीएम योगी के पिता का निधन अपूरणीय क्षति है।
सपा के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने भी मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। समाजसेवी चौधरी कैफुलवरा व वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रकाश ने भी शोक जताया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, नीरज शाही ने भी दुख जताया है।
गैलेंट समूह के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिता से प्राप्त संस्कार और कठिन परिश्रम की बदौलत मुख्यमंत्री जनता की सेवा में लगे हैं। गैलेंट परिवार दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करता है।

शैक्षणिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर विभिन्न शैक्षणिक संगठनों के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शोक सभा हुई।
प्रशासनिक भवन पर दोपहर एक बजे शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, महेंद्रनाथ सिंह, डॉ. वीएन सिंह, सुरेंद्र यादव, निर्भय नारायन सिंह, संतोष कुमार सिंह, कौशलेंद्र गुप्त, अनुपमा गुप्त, अलख सिंह, बीरबली, दीपू ,अनिल पांडेय, संपूर्णानंद मिश्रा, मुकेश पांडेय, अमित सिंह कौशिक, सुजीत, राहुल, संतोष पांडेय आदि उपस्थित थे।
सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन की सूचना सुबह से सोशल मीडिया पर चलने लगी। लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह ने ट्वीटर पर शोक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा- इसे कहते हैं एक मुखिया का कर्तव्यबोध। सीएम ने पिता के निधन की सूचना को तब तक सहेजे रखा, जब तक कोविड -19 टीम की आवश्यक बैठक संपन्न नहीं हो गई। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
अधिवक्ता कीर्तिमान ने विनम्र श्रद्धांजलि, लिखा। भाजपा नेता मनीष जायसवाल ने लिखा- दुख की इस घड़ी में ईश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ को शक्ति दें। रणजीत गुप्ता ने लिखा-योगी ने निभाया राजधर्म, आंखों में नमी के बाद भी करते रहे मीटिंग। विवेक कुमार त्रिपाठी ने लिखा-एक राजा का धर्म क्या होता है, यह योगी आदित्यनाथ ने दुनिया को दिखा दिया।

सांसद व विधायकों ने भी दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ठ के निधन पर पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल, भाजपा सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, संगीता यादव, शीतल पांडेय और संत प्रसाद ने भी शोक संवेदना जताई है।
उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने शोक जताया और कहा कि भगवान पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र बहादुर चंद, स्कूल एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर के अध्यक्ष अजय शाही और मंत्री हेमंत मिश्रा ने भी दुख व्यक्त किया।
हॉकी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, जिला कबड्डी के संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, यूपी कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आदित्य प्रताप सिंह आगू ने भी आनंद सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी। नव युवा सोच संगठन के डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने भी शोक जताया।

सिंधी समाज ने शोक जताया
युवा सिंधी समाज के अध्यक्ष कमल मंझानी ने आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आनंद सिंह बिष्ट सादगी, विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे। युवा सिंधी समाज के महामंत्री देवा केशवानी ने कहा कि आनंद सिंह बिष्ट का निधन अत्यंत पीड़ादायक है।
भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि आनंद सिंह बिष्ट सरल स्वभाव, सहजता तथा सादगी के स्वरूप थे। शोक व्यक्त करने वालों में हर्ष करमचंदानी, माधव सचदेवा, ईश्वर लखमानी, सूरज हिरवानी, विक्की कुकरेजा, अनिल मृगवानी, मनोज सचदेवा, वासु, पूजा, विजय नेभानी, मुकुल कारवानी आदि शामिल रहे।

भारतीय विद्वत समिति ने दी श्रद्धांजलि
संस्कृत भारती के प्रांत मंत्री डॉ. जोखन पांडेय शास्त्री ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दु:ख को सहन की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने भारतीय विद्वत समिति की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष जीके द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर एसोसिएशन की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।