फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people protested by blocking road due to Troubled by waterlogging in Gorakhpur

गोरखपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, इस आश्वासन के बाद माने लोग

Mon, 27 Sep 2021 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Sep 2021 10:05 AM IST
सार

करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद जाम खत्म हुआ।

विज्ञापन
people protested by blocking road due to Troubled by waterlogging in Gorakhpur
जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के वार्ड संख्या 70 नकहा नंबर एक के विभिन्न इलाकों में जलभराव से परेशान लोगों ने गोरखनाथ-स्पोर्ट्स कॉलेज रोड स्थित नकहा पुल पर सड़क जाम कर दिया। रविवार सुबह करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था किकरीब डेढ़ महीने से नकहा नंबर एक चमनगंज, रामजानकी नगर, यादव टोला, गायत्रीपुरम समेत पूरे वार्ड में बारिश का पानी भरा हुआ है। ज्योत्सना ने बताया कि पिछले एक महीने से कॉलोनी में पानी लगने की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन समुचित इंतजाम नहीं हुआ। बजरंगी दुबे ने बताया कि शुरुआत में नगर निगम ने पानी निकालने के लिए प्रयास किया, लेकिन अब कोई इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद नगर निगम के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति सामान्य नहीं होने रक जेई ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह से वार्ता कराई। इसके बाद जेई ने एक सप्ताह के अंदर कॉलोनी से पानी निकलवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद रोड जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नकहा में रेलवे लाइन के दोहरीकरण के कारण आसपास भरे पानी का निकास दो पंप लगाकर कराया जा रहा था, लेकिन रेलवे द्वारा कराए जा रहे कार्यों के कारण पानी का निकास समुचित रूप से नहीं हो पा रहा है। एक अतिरिक्त पंप और लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था को तेज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed