{"_id":"68c8eeb72162430b6807ac96","slug":"people-protest-in-the-jungles-of-gorakhpur-protesting-against-the-murder-of-a-young-man-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर में पशु तस्करों ने छात्र की पीटकर की हत्या, भड़के लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी; गाड़ियां फूंकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर में पशु तस्करों ने छात्र की पीटकर की हत्या, भड़के लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी; गाड़ियां फूंकीं
Tue, 16 Sep 2025 10:29 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:29 AM IST
सार
नाराज लोगों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी। सूचना पर प्रशासकि अधिकारी के साथ पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
नाराज लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण महुआ चापी में बीती रात पशु तस्करों ने एक छात्र की पीटकर हत्या कर दी। हालांकि प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पशु तस्करों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। एक युवक घायल भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि हंगामे के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद एसएसपी राजकरण नैय्यर ने बताया कि पशु तस्करों ने गाड़ी से छात्र को नीचे ढ़केल दिया, जिससे उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके पहले, मंगलवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस पर पथराव करने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने मैजिक गाड़ी में आग लगा दी। पूरा मामला गो तस्करों से जुड़ा बताया जा रहा है। नाराज लोगों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी। सूचना पर प्रशासकि अधिकारी के साथ पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची है।
लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन नाराज लोग उग्र होकर सड़क पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पत्थरबाजी भी कर रहे हैं।
लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन नाराज लोग उग्र होकर सड़क पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पत्थरबाजी भी कर रहे हैं।