{"_id":"6369f162f3d65268c45b2a8b","slug":"people-not-liking-gda-rohini-apartment-scheme-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लोगों को नहीं भा रही जीडीए की रोहिणी अपार्टमेंट योजना, एक महीने में 24 ने ही कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लोगों को नहीं भा रही जीडीए की रोहिणी अपार्टमेंट योजना, एक महीने में 24 ने ही कराया पंजीकरण
Tue, 08 Nov 2022 11:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:34 AM IST
सार
जीडीए ने नवरात्र के शुभारंभ मौके यानी 26 सितंबर से फ्लैट के लिए पंजीकरण शुरू किया था। दिवाली से पहले आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी करने और नवंबर से निर्माण कार्य शुरू कराने की प्राधिकरण की योजना थी लेकिन, लोगों ने रुचि ही नहीं दिखाई। इस आवासीय योजना में टू बीएचके के 256 फ्लैट प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मानबेला में प्रस्तावित आवासीय योजना रोहिणी अपार्टमेंट योजना लोगों को बहुत नहीं भा रही है। यही वजह है कि एक महीने में सिर्फ 24 लोगों ने ही योजना के तहत फ्लैट के लिए पंजीकरण कराया है। तय अवधि में पंजीकरण के पर्याप्त आवेदन नहीं आने की वजह से जीडीए ने अब इसकी समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है।
जीडीए ने नवरात्र के शुभारंभ मौके यानी 26 सितंबर से फ्लैट के लिए पंजीकरण शुरू किया था। दिवाली से पहले आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी करने और नवंबर से निर्माण कार्य शुरू कराने की प्राधिकरण की योजना थी लेकिन, लोगों ने रुचि ही नहीं दिखाई। इस आवासीय योजना में टू बीएचके के 256 फ्लैट प्रस्तावित हैं। प्रत्येक फ्लैट की कीमत 29 से 38 लाख रुपये तय की गई है।
योजना में आठ ब्लॉक बनाए जाएंगे। चारों ही तरह की श्रेणी के ब्लॉकों में 64-64 फ्लैट होंगे। 5.06 एकड़ में प्रस्तावित इस योजना के एक ब्लॉक भूतल समेत चार मंजिल के हैं। एक ब्लॉक में 32 आवास होंगे। ग्राउंड फ्लोर के लिए लोगों को सर्वाधिक रकम देनी होगी।
विज्ञापन
करीब 54.64 वर्ग मीटर कारपेट एरिया वाले इस सेमी फर्निश्ड भूतल आवास की कीमत करीब 37 लाख 67 हजार व प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल के आवासों की कीमत 29 लाख चार हजार रुपये होगी। बताया जा रहा है कि फ्लैट की कीमत को अधिक आंकने के साथ ही इसके सेमी फर्निश्ड होने की वजह से ही लोग योजना में रुचि नहीं ले रहे।