फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People in Rapti Nagar and Surya Kund were troubled by power cuts on Thursday night.

Gorakhpur News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती बढ़ा रही परेशानी

Sat, 06 Jun 2026 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
People in Rapti Nagar and Surya Kund were troubled by power cuts on Thursday night.
गोरखपुर। एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी ओर शहर में बिजली कटौती लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। बृहस्पतिवार रात राप्तीनगर और सूर्यकुंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रात में बिजली संकट का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लगभग 500 के आसपास घरों के लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


राप्तीनगर क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि रात में कई बार बिजली की आवाजाही होती रही, जिससे न केवल लोगों की नींद प्रभावित हुई बल्कि पेयजल आपूर्ति और घरेलू उपकरणों के संचालन में भी दिक्कत आई। सूर्यकुंड इलाके में भी देर रात तक बिजली कटौती से लोगों को गर्मी और मच्छरों के बीच परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में भी दिन के समय बिजली आपूर्ति बाधित रही। वार्ड 55 के पार्षद शाहिद अख्तर ने बताया कि इलाहीबाग क्षेत्र में पिपरा मदरसा के पास दो खंभे झुके हुए हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन इसे नहीं हटाया गया है। वहीं इस क्षेत्र में कई जर्जर खंभे भी हैं, जिसे हटाने के लिए पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बिजली फाल्ट के कारण समस्या हो गई थी। इसे तत्काल ठीक करवा लिया गया था। वहीं बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि जर्जर पोल को हटाया जा रहा है। जल्द ही नए पोल लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed