{"_id":"657ea25a3c8677fc52062bf8","slug":"people-gathered-in-gorakhpur-to-glimpse-the-cruise-took-selfies-with-family-2023-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: क्रूज की झलक देखने उमड़े शहरवासी, परिवार संग ली सेल्फी; आमजन के लिए क्रिसमस से पूर्व संचालन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्रूज की झलक देखने उमड़े शहरवासी, परिवार संग ली सेल्फी; आमजन के लिए क्रिसमस से पूर्व संचालन की तैयारी
Sun, 17 Dec 2023 01:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:04 PM IST
सार
गोरखपुर में क्रूज की झलक देखने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे थे।
दूर से ही लोग लेक क्वीन का वीडियो और फोटो शूट करते दिखे। क्रूज से जुड़े जिम्मेदारों की माने तो क्रिसमस से पूर्व आम लोगों के लिए इसकी बुकिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
क्रूज की झलक देखने उमड़े शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। दूसरे दिन क्रूज की झलक देखने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे थे। क्रूज में कुछ आंतरिक कार्य होने के चलते वे प्रवेश नहीं पा सके। ऐसे में लोगों ने दूर से देखने के साथ परिवार संग सेल्फी का लुत्फ उठाया।
क्रूज जेटी पर ही दिन भर खरा रहा। सुरक्षाकर्मियों ने किसी को लेक क्वीन तक जाने नहीं दिया। लेक क्वीन ने झील में भ्रमण भी नहीं किया। इस बीच महानगर के विभिन्न हिस्सों से लोग लेक क्वीन की बुकिंग संबंधी जानकारी लेने के लिए भी पहुंचे। पोर्टल पर भी ऑनलाइन बुकिंग अभी शुरू नहीं हो सकी है।
दूर से ही लोग लेक क्वीन का वीडियो और फोटो शूट करते दिखे। क्रूज से जुड़े जिम्मेदारों की माने तो क्रिसमस से पूर्व आम लोगों के लिए इसकी बुकिंग शुरू होगी। उसके पूर्व कुछ मॉक ट्रायल किए जाएंगे।
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार में पर्यटन का हो रहा विकास: योगी
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लैंड लॉक्ड स्टेट कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में सरकार ने राप्ती, सरयू, गंगा और यमुना जैसी नदियों में इनलैंड वाटर वे सेवा शुरू करने के लिए इनलैंड वाटर वे ऑथॉरिटी का गठन किया है। इससे क्रूज सेवा को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

सीएम योगी शुक्रवार अपराह्न पर्यटन के नायाब केंद्र के रूप में उभरे सुरम्य रामगढ़ताल में क्वीन लेक क्रूज का उद्घाटन करने के बाद यहां ताल की जेट्टी पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सड़कों को टूलेन से फोरलेन, सिक्सलेन, एटलेन और ट्वेल्वलेन बनाया जा रहा है। यूपी में रेल और एयर कनेक्टिविटी भी शानदार है।
सीएम ने कहा कि इसके बावजूद यूपी को लैंड लॉक्ड स्टेट कहा जाता था। पर, पीएम मोदी ने इसका भी रास्ता निकाल दिया है। उनके मार्गदर्शन में वाराणसी से हल्दिया तक गंगा नदी में इनलैंड वाटर वे बनाकर क्रूज चलाया जा रहा है। क्रूज सेवा को बढ़ावा देने के लिए लिए यूपी में इनलैंड वाटर वे ऑथॉरिटी का भी गठन किया गया है।
शहर को जितना अच्छा रखेंगे उतना बढ़ेगा पर्यटन
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर को आज अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रूज के रूप में नया उपहार मिला है। खास बात यह है कि इस क्रूज को तैयार करने में स्थानीय श्रमिकों ने योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हम जितना अच्छा शहर रखेंगे, उतनी ही पर्यटन की पर्यटन और विकास की संभावना बढ़ने के साथ नए रोजगार भी सृजित होंगे। यह एक तरह से जीवन चक्र जैसा है। इसलिए सुरक्षा और अच्छा माहौल मिलेगा तो बाहर के लोग यहां आएंगे। हरेक क्षेत्र में निवेश होगा और शहर के साथ प्रदेश और देश आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है वह साकार होगा और सबके जीवन में खुशहाली आएगी।