{"_id":"69669985a81f6737c80745f9","slug":"people-danced-to-the-hymns-of-maithili-thakur-and-cheered-them-by-clapping-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1196264-2026-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मैथिली ठाकुर के भजनों पर झूमे लोग, इत्मीनान से सुनते रहे CM योगी- किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मैथिली ठाकुर के भजनों पर झूमे लोग, इत्मीनान से सुनते रहे CM योगी- किया सम्मानित
Wed, 14 Jan 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:44 AM IST
सार
मैथिली ठाकुर ने पहला भजन सीएम के सामने भजन ले चल अपनी नगरिया,अवध बिहारी सांवरिया...भजन गाया। इस दौरान लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। सीएम योगी ने इत्मिनान से पूरा भजन सुनकर मंच पर जाकर मैथिली ठाकुर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं मैथिली ठाकुर।
विस्तार
गोरखपुर महोत्सव में लोक गीत गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों व गीतों से पूरा माहौल उत्साह व उमंग से भर गया। गायिका मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भजन सुनाया। भक्ति भजन सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ व पंडाल में मौजूद सभी दर्शक आनंदित हो गए।
मैथिली ठाकुर ने पहला भजन सीएम के सामने भजन ले चल अपनी नगरिया,अवध बिहारी सांवरिया...भजन गाया। इस दौरान लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। सीएम योगी ने इत्मिनान से पूरा भजन सुनकर मंच पर जाकर मैथिली ठाकुर को सम्मानित किया।
वहीं सीएम के जाने के बाद मैथिली ठाकुर ने सोहर गाना शुरू किया। जुग-जुग जिए सू ललनवां, भवनवां के भाग जागल हो, ललना लाल होईहें कलवा के दीपक...गाया। इसको सुनकर खासकर महिलाएं काफी आनंदित हुईं। अपनी जगह पर खड़ी होकर नाचने लगीं।
विज्ञापन
वहीं इसके बाद मैथिली ठाकुर ने गीतों की लड़ी लगा दी। अइसन मनोहरी सूरत, ए राजा जी एकरेत रहल जरूरत मुहूरत खूबसूरत हो...गाया। इसके बाद राजाजी गहनवां दे दा...गीत ने माहौल बना दिया। इसके बाद भक्ति गाना राम को देखकर श्रीजनक नंदिनी, जहां खड़ी थी खड़ी रह गई..सुन लोग भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर ने लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। इसके बाद लगातार गीतों को सुनाकर दर्शकों को खूब आनंदित किया।