फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people angry protest against dumping of garbage on ekla dam gorakhpur

Gorakhpur: एकला बांध पर कूड़ा गिराने का विरोध, नाराज ग्रामीणों ने रोकी गाड़ियां

Mon, 08 Aug 2022 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Aug 2022 01:13 PM IST
सार

नागरिकों ने कमिश्नर रवि कुमार एनजी से एकला बांध पर कूड़ा न गिराने का अनुरोध किया। कमिश्नर के निर्देश पर बुधवार को नगर आयुक्त और नागरिकों की बैठक होगी।
 

विज्ञापन
people angry protest against dumping of garbage on ekla dam gorakhpur
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एकला बांध पर कूड़ा गिराने से लोगों ने रोक दिया। नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर गाड़ियां की कतार लग गई। नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत और आश्वासन के बाद लोग शांति हुए और फिर कूड़ा गिरना शुरू हो गया।

विज्ञापन


रविवार को शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण पर संकट उत्पन्न हो गया। नौसढ़ के साथ ही आसपास रहने वालों ने कूड़ा लदे वाहनों को बांध के पहले सड़क पर ही रोक लिया। इससे गाड़ियां कतार में खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि कूड़े के साथ आए दिन मृत पशुओं को फेंक दिया जा रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के इलाकों में रहना दूभर हो गया है। साथ ही इससे भूगर्भ जल भी प्रदूषित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी अधिशासी अभियंता एनडी पांडेय और इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह पहुंचे तो लोगों ने बाघागाड़ा की ओर से वाहन ले आकर कूड़ा गिराने की मांग शुरू कर दी। इसके बाद तीन दिनों के लिए नए रास्ते से वाहनों को एकला बांध पर ले आने की सहमति बनी।

दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे कूड़ा गिराना शुरू किया गया। प्रभारी अधिशासी अभियंता ने बताया कि नागरिक बाघागाड़ा की ओर से बांध के दूसरी तरफ कूड़ा गिराने की मांग कर रहे थे। तत्काल प्रभाव से बाघागाड़ा की ओर से ही कूड़ा वाहन भेजे जाने लगे हैं।

 
बुधवार को होगी बैठक
नागरिकों ने कमिश्नर रवि कुमार एनजी से एकला बांध पर कूड़ा न गिराने का अनुरोध किया। कमिश्नर के निर्देश पर बुधवार को नगर आयुक्त और नागरिकों की बैठक होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed