{"_id":"655bb6f4972df7a31c03cb77","slug":"pension-of-19-thousand-elderly-people-stopped-due-to-non-submission-of-life-certificate-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-375205-2023-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 दिन का मिला था मौका: जीवित प्रमाणपत्र जमा नहीं... रुकी 19 हजार बुजुर्गों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन का मिला था मौका: जीवित प्रमाणपत्र जमा नहीं... रुकी 19 हजार बुजुर्गों की पेंशन
Tue, 21 Nov 2023 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 04:58 PM IST
सार
गोरखपुर परिक्षेत्र ईपीएफओ आयुक्त शशांक जायसवाल ने कहा कि निर्धारित तिथि तक जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं होने से 19 हजार ईपीएफ पेंशनर्स की पेंशन रोक दी गई है। ये लोग जब प्रमाणपत्र जमा करेंगे तो रुकी पेंशन चालू कर दी जाएगी। जो भी पेंशनर तय समय सीमा के भीतर जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं करेंगे, 10 दिनों बाद पेंशन रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PIXABAY
विस्तार
विभिन्न कंपनियों से सेवानिवृत गोरखपुर परिक्षेत्र के 19 हजार से अधिक ईपीएफ पेंशनर्स की पेंशन जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं होने के कारण रोक दी गई है। प्रमाणपत्र जमा करने के बाद ही पेंशन की रकम खातों में भेजी जाएगी। पेंशनर ऑनलाइन भी प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। ईपीएफ पेंशनर्स संघर्ष समिति ने जीवित प्रमाणपत्र जल्द जमा कराने के लिए बैठक बुलाने की बात कही है।
विज्ञापन
निजी कंपनियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों में सेवा प्रदाता के माध्यम से जुड़े कर्मचारियों के 10 साल सेवा करने के उपरांत ईपीएफ खाते में जमा धनराशि के आधार पर रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलती है। पेंशन पाने वालों को हर साल जीवित होने का प्रमाण पत्र देना होता है।
विज्ञापन
पेंशनधारक जिस बैंक की शाखा से पेंशन पाते हैं, उस शाखा में भी जीवन प्रमाणपत्र जमा करा सकते हैं। ईपीएफओ ऑफिस की किसी भी शाखा या कॉमन सर्विस सेंटर या मोबाइल एप से भी प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। लेकिन करीब 19 हजार पेंशनर्स ऐसे हैं, जिन्होंने 31 अक्तूबर तक प्रमाणपत्र जमा नहीं किया। पेंशनर्स को जब नवंबर में पेंशन नहीं मिली तब इसकी चिंता हुई।
विज्ञापन
गोरखपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आते हैं ये जिले
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा के कुल 1.28 लाख ईपीएफओ पेंशनधारक शामिल हैं।
95 ईपीएफ पेंशनर्स संघर्ष समिति गोरखपुर मंडल सचिव बीपी मिश्रा ने कहा कि समिति की हर बैठक में पेंशनर को जीवन प्रमाणपत्र समय से जमा करने को कहा जाता है। इस बात की भी जानकारी दी जाती है कि किस तरह से घर बैठे प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके बाद भी तमाम पेंशनर ने प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है। जल्द ही इसके लिए विशेष बैठक बुलाई जाएगी।