फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pending discussions will be completed soon under the supervision of police officers

गोरखपुर: पुलिस अधिकारियों की निगरानी में जल्द पूरी होंगी लंबित विवेचनाएं, एडीजी ने जारी किया आदेश

Thu, 22 Jul 2021 09:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jul 2021 09:09 AM IST
सार

जोन में 1564 मामलों की विवेचना छह महीने से अधिक समय से हैं लंबित। एसपी, सीओ रैंक के अफसर की निगरानी में निपटाए जा रहे मामले।

विज्ञापन
Pending discussions will be completed soon under the supervision of police officers
एडीजी जोन अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जोन के पुलिस अफसराें की निगरानी में लंबित मामलों की विवेचनाएं जल्द पूरी की जाएंगी। इसके लिए एडीजी जोन अखिल कुमार ने ऑपरेशन तफ्तीश चलाने का आदेश दिया है। इस काम में एसपी, सीओ रैंक के अफसरोें की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जालसाजी या अन्य केस जिसकी विवेचना काफी समय से लंबित होने पर पुलिस पर सवाल उठते हैं। ऐसे मामलों को निपटाने के लिए एडीजी ने पहल की है। एडीजी ने जोन के सभी एसएसपी, एसपी को निर्देशित किया है कि वे अपने जिले में ऐसी विवेचनाओं की सूची तैयार कर लें, जिसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा सके।
विज्ञापन


उनका मानना है कि केस दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने से लोगों का भरोसा पुलिस पर कम हो जाता है। पीड़ित बार-बार अफसरों के यहां चक्कर काटकर परेशान होते हैं। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि ऑपरेशन तफ्तीश के तहत पुराने मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। हर जिले में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं लंबित मामले
गोरखपुर में 992, देवरिया में 41, कुशीनगर में 256, महराजगंज में 55, बस्ती में 37, संतकबीरनगर 31, सिद्धार्थनगर में 21, गोंडा में 34, बलरामपुर में 26, बहराइच में 54, श्रावस्ती में 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed