फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PCR negative report important for Hajj in Gorakhpur

कोरोना का असर: आजमीने हज को देनी होगी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट, सरकार ने जारी किया गाइडलाइन

Sat, 29 May 2021 08:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 08:48 PM IST
सार

यात्रा शुरू करने के पूर्व 72 घंटे की भीतर की टेस्ट रिपोर्ट देनी होगी, सऊदी अरब सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन।

विज्ञापन
PCR negative report important for Hajj in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस्लामी साल 1442 हिजरी में हज अदा करने के लिए आजमीने हज को यात्रा शुरू करने से पूर्व, 72 घंटे भीतर की पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। यह प्रमाणपत्र भी देना होगा कि पिछले छह माह में वे किसी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं। यह भी कि वे कोविड 19 महामारी के बीच हज करने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन


आजमीने हज के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार पूरी दुनिया से केवल 60 हजार लोगों को ही हज की अनुमति दी जाएगी। इनमें भारत से जाने वाले आजमीने हज की संख्या कितनी होगी यह अभी सऊदी अरब सरकार ने नहीं बताया है। हालांकि आजमीने हज के लिए सऊदी अरब सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन


इसके अनुसार आजमीने हज को सऊदी अरब में प्रवेश करने से पहले कोविड वैक्सीन की पूरी डोज लेना अनिवार्य है। यदि दो डोज की वैक्सीन है तो सऊदी में प्रवेश करने के कम से कम 14 दिन पहले दूसरी डोज ली गई हो। यदि सिंगल डोज वैक्सीन है तो वह भी कम से कम 14 दिन पहले लगाई गई हो। सभी आजमीने हज को अपने देश की मान्य लैब से पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट भी पेश करनी होगी। यह रिपोर्ट यात्रा करने के 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तवक्क्लना एप पर देनी होगी जानकारी

आजमीने हज को सऊदी अरब पहुंचने पर अपने स्मार्ट फोन में तवक्क्लना नाम का एप डाउनलोड करना होगा। इस एप पर ही सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे। आजमीने हज को इस एप पर वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे।

इन सभी दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इस एप पर ही विजुअल स्क्रीनिंग प्रोसिजर यानी आजमीने हज के चेहरे, शरीर और स्वास्थ्य की पहचान की जाएगी। आजमीने हज को जरूरी मैसेज, शिक्षाप्रद जानकारी भी इसी एप पर दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed