{"_id":"60499ea78ebc3ec4ab1a6569","slug":"patrolling-overweight-policemen-will-improve-health-by-adg-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर एडीजी ऐसे सुधारेंगे पुलिस वालों की सेहत, सभी होंगे चुस्त और फुर्तीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर एडीजी ऐसे सुधारेंगे पुलिस वालों की सेहत, सभी होंगे चुस्त और फुर्तीले
Thu, 11 Mar 2021 10:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:07 AM IST
सार
- अधिक वजन वाले पुलिस वालों को गश्त कराकर सुधारेंगे सेहत
- एडीजी ने की पहल, पहले डॉक्टरों से ली सलाह फिर खुद लेकर निकले पैदल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट बाहर होना फिटनेस के लिए खराब होने के साथ ही कई बीमारियों को भी जन्म देता है। इसी वजह से गोरखपुर एडीजी अखिल कुमार ने पुलिसवालों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पैदल गश्त कराने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने पहले 100 से ज्यादा पुलिसवालों की चिकित्सकीय जांच कराई। इसके बाद बुधवार की शाम में खुद उन्हें लेकर पुलिस लाइंस से महादेव झारखंडी तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अनियमित खानपान और नींद लेने की वजह से पुलिस वालों की सेहत ज्यादा खराब होती है। इसे लेकर ही एडीजी ने पहल की है। बुधवार को डॉक्टरों की टीम उनके ऑफिस में पहुंची और ऐसे पुलिसवालों से एक-एक कर चर्चा की गई। फिर फैसला लिया गया कि इनकी ड्यूटी ऐसी लगाई जाए ताकि ये सुबह और शाम पैदल गश्त कर सकें और साथ ही उठने और सोने, खाने का समय निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
कहीं कोई दिक्कत ना आने पाए इस वजह से व्हाट्सएप ग्रुप भी बना दिया गया है। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि पुलिस वाले फिट रहेंगे तभी वह विभाग और घर दोनों काम को बेहतर कर सकेंगे इस वजह से उनकी सेहत सुधारने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
यह लिया गया फैसला
- सुबह से चार से पांच और शाम को इतना ही समय गश्त ड्यूटी करेंगे ताकि कसरत हो सके
- अनियमित ड्यूटी को नियमित किया गया है ताकि तय समय पर खाना खाएं और सोएं
- शाम में पांच से आठ किलोमीटर चलेंगे तो पुलिस वाले स्वास्थ्य होंगे
- करीब 100 से ज्यादा पुलिस वालों को पता चलेगा, इसमें कार्रवाई नहीं होनी है, उन्हें स्वस्थ करना है