{"_id":"61e79cfca26c6d50bf2f8b6b","slug":"patients-getting-better-response-on-telemedicine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: टेलीमेडिसिन पर मिल रहा मरीजों को बेहतर रिस्पांस, स्वास्थ्य विभाग दे रहा ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: टेलीमेडिसिन पर मिल रहा मरीजों को बेहतर रिस्पांस, स्वास्थ्य विभाग दे रहा ये सुविधा
Wed, 19 Jan 2022 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:39 AM IST
सार
80 प्रतिशत डॉक्टरों से मरीजों का संपर्क हो जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शुरू हुई, टेलीमेडिसिन सेवा में मरीजों को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। 80 प्रतिशत डॉक्टरों से मरीजों का संपर्क हो जा रहा है। इसकी वजह से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या भी मंगलवार को कम रही।
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग में करीब 35 से 40 मरीजों के फोन आए। इसके अलावा मानसिक और बाल रोग विशेषज्ञों के पास करीब 40 से 45 मरीजों ने कॉल कर सलाह ली। जबकि, विभागीय अधिकारियों को डर था कहीं यह सेवा पहली और दूसरी लहर की तरह फेल न हो जाए। अच्छी बात यह रही कि जिन डॉक्टरों ने फोन उठाए, वे ओपीडी में भी बैठकर मरीजों को देख रहे थे।
विज्ञापन
16 डॉक्टरों में केवल तीन डॉक्टर ऐसे रहे हैं, जिनके नंबर नहीं उठ सके हैं। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि प्रयोग के तौर पर अभी कुछ ही विशेषज्ञों के नंबर जारी किए गए हैं। अगर कोरोना संक्रमण बढ़ता है, तो अन्य डॉक्टरों के भी नंबर जारी किए जाएंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीजों को अस्पताल नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन
| विभाग | डॉक्टर का नाम | मोबाइल नंबर |
| जनरल सर्जरी | डॉ. ओपी सिंह | 9415066877 |
| डॉ. बीपी मल्ल | 9415828270 | |
| मेडिसिन | डॉ. प्रशांत सिंह | 7798884118 |
| डॉ. महेश चौधरी | 9452758954 | |
| डॉ. सोनू केशरवानी | 9415282225 | |
| बाल रोग | डॉ. राघव अग्रवाल | 9761197699 |
| डॉ. सुशील | 8004707024 | |
| डॉ. अजय | 9415285316 | |
| नाक, कान, गला रोग | डॉ. डीके मौर्य | 8896871889 |
| डॉ. आलोक अग्रहरि | 8392800551 | |
| मानसिक रोग | डॉ. अमित शाही | 7905175717 |
| चर्म रोग | डॉ. नवीन कुमार वर्मा | 9415076840 |
| हृदय रोग | डॉ. केके शाही | 8318723383 |
| डॉ. रोहित गुप्ता | 8650509292 | |
| हड्डी रोग | डॉ. आरके सिंह | 9369273107 |
| डॉ. पीके त्रिपाठी | 9559190116 |